एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज की फटकार, Amazon ने तिरंगे वाले डोरमैट्स वेबसाइट से हटाए

नई दिल्ली: ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी एमेजन ने तिरंगे का बड़ा अपमान किया है. कंपनी कनाडा में अपनी वेबसाइट पर भारत के झंडे वाला डोर मैट बेच रही थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जब कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तब वेबसाइट से इस प्रोडक्ट को हटाया गया. हालांकि अमेजन की ओर से अभी माफी नहीं मांगी गई है.

डोरमैट यानि दरवाज़े पर बिछाने वाली चटाई, जिसका इस्तेमाल हम सबके घरों में होता है, लेकिन कनाडा में अमेज़न हमारे तिरंगे झंड का डोरमैट बेच रही है. कीमत रखी गयी है करीब 36 डॉलर यानि भारतीय रूपए में भारतीय तिरंगे की कीमत रखी गयी है करीब 2450 रुपए.

अमेज़न में भारतीय तिरंगे वाले डोरमैट को बिकता देख सरकार हरकत में आयी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेजन को तिरंगे से जुड़े इस अपमानजनक उत्पादों को फौरन हटाने को कहा, ट्वीट में सुषमा का गुस्सा साफ नज़र आ रहा था.

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘’अमेजन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए. हमारे तिरंगे का अपमान करने वाले हर प्रोडक्ट को अमेजन को वापिस लेना होगा. ऐसा ना किए जाने पर अमेजन में काम कर रहे किसी भी व्यक्ति को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा. अगर किसी के पास पहले से वीजा है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा.’’

अमेजन के लिए ये विवाद बेहद खराब वक्त में आया है. क्योंकि, कुछ ही दिनों पहले अमेज़न के मुखिया जेफ बेजोज भारत दौरे पर आए थे और उन्होंने पांच अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है. कंपनी भारत में तेज़ी से अपने कारोबार का विस्तार भी कर रही है. कल ही गुजरात सरकार के साथ वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. ऐसे में तिरंगे से बने अपमानजनक उत्पादों को बेचना कंपनी के लिए नुकसान का सौदा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'

'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget