एक्सप्लोरर

Smartphone Charging Tips: फोन चार्ज करते समय आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, बैटरी को होगा ये नुकसान

अगर आपको अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ानी है तो याद रखें कभी भी 80 फीसदी से ज्यादा इसे चार्ज न करें. यही नहीं 20 फीसदी बैटरी बचने पर ही फोन चार्जिंग में लगाना चाहिए.

आजकल 7000mAh की बैटरी से लैस स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जहां पहले सैमसंग ने अपने फोन में इतनी पावरफुल बैटरी थी, वहीं अब टेक्नो ने 7000mAh की बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है. वहीं अब स्मार्टफोन का ज्यादा यूज बढ़ गया है ऐसे में फोन की बैटरी भी जल्द ही खत्म हो जाती है और इसे फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है. फोन चार्ज करते समय हम अक्सर कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि फोन के लिए नुकसानदायक हैं. आज हम इन्हीं गलतियों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं. 

रातभर न करें चार्ज
कई बार हम रात को सोते वक्त अपना फोन चार्जिंग में लगा देते हैं और फोन रात भर चार्ज होता रहता है. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए अपने फोन को ज्यादा देर तक चार्जिंग में न लगाएं.

80 फीसदी तक ही चार्ज करें फोन
कई बार हम फोन की चार्जिंग को लेकर लापरवाही बरतते हैं. फोन जब तक खुद स्विच ऑफ न हो जाए हम चार्ज नहीं करते. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से फोन की बैटरी पर बहुत असर पड़ता है. अगर आपको अपने फोन की बैटरी को ठीक बनाए रखना है तो हमेशा 20 फीसदी बैटरी बचने पर ही फोन चार्जिंग में लगा देना चाहिए. बैटरी को बिना डाउन हुए ही चार्ज करने पर आप दुष्प्रभाव से बच सकते हैं. इसके लिए आप हो सके तो अपने साथ एक अच्छए पावरबैंक का इस्तेमाल करें. जरुरत पड़ने पर तुरंत फोन को चार्जिंग में लगाए.

हमेशा ऑरिजिनल चार्जर का करें यूज
फोन की बैटरी को खराब होने से बचाना है और लंबे समय तक चलाना है तो हमेशा अपने स्मार्टफोन को ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें. अगर आप किसी दूसरे या लोकल चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. लगातार ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है. इसलिए फोन से साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करें.

चार्जिंग से पहले फोन से कवर हटा दें
फोन को डेमेज होने से बचाने के लिए हम सभी कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कवर लगाकर फोन चार्ज करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार चार्जिंग पिन ठीक से नहीं लग पाती तो फोन चार्ज नहीं हो पाता. इसलिए फोन को एक बार में फुल चार्ज करने की कोशिश करें. चार्जिंग के दौरान कवर हटाकर ही चार्ज करें.

फास्ट चार्जिंग एप्स का इस्तेमाल न करें
कई बार हम फोन की बैटरी को बचाने के लिए ऐसे फास्ट चार्जिंग एप्स डाउनलोड कर लेते हैं. जो फोन में लगातार चलते रहते हैं. इससे आपका भले ही जल्दी चार्ज हो जाता हो लेकिन बैटरी जल्दी ही खत्म हो जाती है. बैटरी बचाने वाली इन थर्ड पार्टी एप का बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें

Smartphone Battery: दिन में कई बार करना पड़ता है फोन चार्ज तो अपनाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ

अगर आप भी अस्पताल के ICU में ले जाते हैं मोबाइल तो हो जाएं अलर्ट! उठाने पड़ सकते हैं ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget