एक्सप्लोरर

September 2018 लॉन्च: iPhone को टक्कर देने के लिए शाओमी और वीवो ला रहें हैं Redmi 6A और Vivo V11

इस बार आईफोन का ये इवेंट इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि कंपनी इस बार तीन नए आईफोन से पर्दा उठाने वाली है. हालांकि एपल की तरफ से इस चीज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.

नई दिल्ली: अगर आप उन लोगों में शुमार हैं जो हर महीने इस बात पर ध्यान देते हैं कि आने वाले महीने में कौन से फोन लॉन्च होने वाला है तो अब तैयार हो जाएं क्योंकि सितंबर का पूरा महीना जहां नए आईफोन के लिए होने वाला है तो वहीं इसके साथ और भी कई कंपनियां अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाएंगी. एपल के अपकमिंग इवेंट का आयोजन 12 सितंबर को होने वाला है. इसका आयोजन कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनों में स्टीव जॉब्स के थिएटर में किया जाएगा. इस बार आईफोन का ये इवेंट इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि कंपनी इस बार तीन नए आईफोन से पर्दा उठाने वाली है. हालांकि एपल की तरफ से इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये महीना गैजेट लवर्स के लिए क्यों खास है

शाओमी इस बार भारत में एक प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाला है जहां वो रेडमी 6, रेडमी 6A और मी ए2 लाइट से पर्दा उठा जाएगा. बता दें कि शाओमी मी ए2 लाइट को रेडमी 6 प्रो के तौर पर रिब्रैंड किया गया है. फोन में नॉच डिस्प्ले की भी सुविधा दी गई है. फोन में सिर्फ इतना ही फर्क है कि इसमें गूगल स्टॉक एंड्रॉय़ ऑपरेटिंग सिस्टम आउट ऑफ द बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है. रेडमी 6 प्रो में 5.84 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19;9 का है. फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 3 और 4 जीबी रैम के साथ आता है. फोन में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है. फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन की बैटरी 4,000mAh की है.

शाओमी रेडमी 6 की अगर बात करें तो फोन में 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है. रेडमी 6 में हिलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेजे तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है. तो वहीं 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी. फोन रेडमी MIUI 10 एंड्रॉयड ओरियो पर काम करता है.

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का HD+ 18:9 का डिस्प्ले है. रेडमी 5 ए में हिलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा 13 और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज है.

वीवो वी11 प्रो

वीवो की तरफ से इस फोन को भी इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. वीवो ने इसके लिए सितंबर 6 को मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया है. जहां वो वी9 को भारतीय बाजार में उतारेगा. ऑफिशियल टीजर की अगर माने तो वीवो वी11 प्रो में वॉटर ड्रॉप नॉच की सुविधा दी गई है. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और ग्रेडियंट डिजाइन है.

वी11 प्रो में 6.41 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दिया गया है. प्रोसेसर के मामले में फोन में 660 प्रोसेसर है जो 6 जीबी रैम और 512 जीपीयू के साथ आता है. वहीं फोन का कैमरा 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है तो वहीं 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा.

वीवो वी11 प्रो में 3400mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. फोन एंड्रॉयड ओरियो फंनटच ओएस पर काम करता है,

रियलमी 2 प्रो

रियलमी 2 प्रो में 6 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660SoC दिया गया है जिसे इसी महीने 20,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. फोन को हाल ही लॉन्च हुए रियलमी 2 की तरह ही कहा जा रहा है. जिसमें सिर्फ कुछ ही बदलाव किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget