एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले ही Galaxy S9 और S9+ का Early Impression आया सामने, होगा 3D इमोजी और भी बहुत कुछ

गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ 25 फरवरी को सैमसंग के Unpaked इवेंट में लॉन्च होंगे. इस लॉन्च से पहले ही सैमसंक के इन प्रीमियम स्मार्टफोन का अर्ली इंप्रेशन आ गया है.

नई दिल्लीः सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ 25 फरवरी को सैमसंग के Unpaked इवेंट में लॉन्च होंगे. इस लॉन्च से पहले ही सैमसंक के इन प्रीमियम स्मार्टफोन का अर्ली इंप्रेशन आ गया है. एक रेडिट यूजर ने गैलेक्सी S9 स्मार्टफोन को लेकर AMA (Ask Me Anything सेशन किया. इस सेशन में रेडिट यूजर ने दावा किया कि उसने अपकमिंग सैमसंग गेलेक्सी S9 के साथ 20 मिनट बिताए हैं.

रेडिट यूजर के मुताबिक गैलेक्सी S9 में स्नैपड्रैगन 845 SoC होगा. ये वेरिएंट अमेरिका के बाजारों में ही उपलब्ध होगा. दुनिया के बाकी बाजार में इसका Exynos 9910 SoC मॉडल मिलेगा. रेडिट यूडर का कहना है कि गैलेक्सी s9 पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी S8 से ज्यादा अलग नहीं है.

रेडिट यूजर के मुताबिक आने वाले इन स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर दिए गए होंगे. ये गैलेक्सी S8 की तुलना में इस स्मार्टफोन में एक बड़ा बदलाव होगा. कैमरा स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा. गैलेक्सी S9 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा. जिसमें 720p के साथ 60fps रिकॉर्ड होंगे और 1080p के साथ 240fps रिकॉर्ड कर सकेंगे. रेडिट यूजर ने AMA में 3D इमोजी का भी जिक्र किया है. हालांकि इस यूजर का कहना है कि 3D इमोजी एपल के एनीमोजी जैसे नहीं हैं बल्कि ये एनीमोजी और बिट इमोजी का मिलाजुला इमोजी है.

हाल ही में सैमसंग के इन नए फ्लैगशिप गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ को लेकर टिपस्टर इवान ब्लास ने जानकारी और तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर के मुताबिक इसमें इन्फिनिटी डिस्प्ले होगा. आपको बता दें इन्फिनिटी डिस्प्ले कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी S8 डिवाइस में नजर आ चुकी है. लुक की बात करें तो ये S8 सीरीज से ज्यादा अलग नहीं लगता.

ईवान ब्लास ने इसके स्पेसिफिकेशन का भी जिक्र किया. गैलेक्सी S9 और S9 प्लस में स्नैपड्रैगगन 845 चिपसेट हो सकता है ये प्रोसेसर वेरिएंट अमेरिका और चीन में ही उपलब्ध होंगे. बाकी बाजारों में इसका Exynos 9810 प्रोसेसर वेरिएंट लॉन्च होगा.

गैलेक्सी S9 प्लस में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और गैलेक्सी S9 में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज होगा. सैमसंग की ओर से जारी इस इवेंट के टीजर तस्वीर पर ‘कैमरा रिइमेजिन्ड’ लिखा है. ऐसे में जाहिर है कि सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप में इसबार भी बेहतरीन कैमरा होगा. इवान ब्लास के मुताबिक S9 सीरीज मिडनाइट ब्लैक, पर्पल, टाइटैनियम ग्रे और कोरल ब्लू में उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget