एक्सप्लोरर

7,000mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M51 जल्द होगा लॉन्च, One Plus Nord से होगा मुकाबला

Samsung जल्द ही अपनी M सीरीज में अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy M51 को लॉन्च कर सकती है. Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.

नई दिल्लीः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung का नया Galaxy M31s स्मार्टफोन अभी हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है. यह फोन मौजूदा Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है. खबर आ रही है कि Samsung जल्द ही अपनी M सीरीज का Galaxy M51 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है. सैमसंग की रूस वेबसाइट पर इसका प्रोडक्ट पेज भी लाइव देखा गया है.

Galaxy M51 के फीचर्स

Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 7,000mAh की बैटरी से लैस होगा. जो इसे Samsung की M सीरीज का सबसे खास फोन बनाती है. सबसे हालिया गैलेक्सी M31s 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है. Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.

Galaxy M51 में 64 मेगापिक्सेल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. Samsung अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में ISOCELL सेंसर का उपयोग कर सकता है. स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले की सुविधा के लिए भी कहा गया है.

Galaxy M51 को गीकबेंच पर भी देखा गया है. इस लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy M51 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 8GB रैम के साथ है. सैमसंग ने जून में गैलेक्सी एम 51 को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन उत्पादन में देरी के कारण अब कंपनी सितंबर में Galaxy M51 लॉन्च करेगी. जिसकी कीमत भारत में 30,000 के भीतर रखी जा सकती है. गैलेक्सी M31s भारत में 19,990 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.

One Plus Nord से होगा मुकाबला

Samsung Galaxy M51 को वनप्लस नॉर्ड से कड़ी टक्कर मिल सकती है. वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

One Plus Nord की कीमत

वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा.

इसे भी देखेंः

Google सितंबर में लॉन्च कर सकता है Pixel 5 5G स्मार्टफोन, इस मोबाइल से होगी सीधी टक्कर

6000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget