एक्सप्लोरर

कल खत्म हो रहा है जियो का प्राइम मेंबरशिप प्लान, जानें यूजर्स के लिए कल से क्या बदल जाएगा?

ये मेंबरशिप 31 मार्च 2018 यानी एक साल की वैलिडिटी के लिए उतारी गई. अब जब ये ऑफर कल खत्म हो रहा है तो हर जियो यूजर के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कल के बाद क्या होगा?

नई दिल्लीः टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के यूजर्स की प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च को खत्म होने जा रही है. प्राइम मेंबरशिप के जरिए यूजर्स को कई तरह के ऑफर और स्पेशल प्लान दिए जाते रहे हैं. अप्रैल 2017 में जियो ने यूजर्स के लिए 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप पाने का मौका दिया. ये मेंबरशिप 31 मार्च 2018 यानी एक साल की वैलिडिटी के लिए उतारी गई. अब जब ये ऑफर कल खत्म हो रहा है तो हर जियो यूजर के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कल के बाद क्या होगा? रिलायंस जियो की ओर से अब तक कोई ऐलान नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर क्या अकटलें लगाई जा रही हैं ये जानिए.

क्या नए ऑफर दे सकती है कंपनी?

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी प्राइम मेंबरशिप ऑफर को एक्सटेंड यानी बढ़ा सकती है. दूसरी अटकलें ये भी हैं कि कंपनी इस प्राइम सर्विस ऑफर को ही खत्म कर दे और इसके बदले 99 रुपये में मिलने वाली ये सर्विस फ्री कर दें.

इसके अलावा उम्मीद ये भी कि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नया, सस्ता और नए ऑफर्स वाला प्लान उतार सकता है. हालांकि अबतक कंपनी की ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद कंपनी का नया दांव क्या होगा इसका सभी को इंतजार है.

कल से जियो यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

कई तरह के टैरिफ प्लान, एक्स्ट्रा डेटा बेनेफिट और जियो एप सूट्स की फ्री एक्सेस सहित कई प्लान जियो यूजर्स को दिए जाते रहे हैं. इस ऑफर के साथ ही प्राइम मेंबर्स को मिलने वाले कई डेटा प्लान और बेनेफिट भी खत्म हो जाएंगे. जियो के प्रीपेड और पोस्ट पेड दोनों ही कस्टमर्स को प्राइम मेंबर होने पर कौन-कौन से स्पेशल प्लान मिलते हैं यहां जानिए.

जियो के शैशे प्लानः जियो ने अपने ग्राहकों के लिए शैशे पैक उतारा था. जिसमें 19 रुपये से लेकर 52 रुपये तक के प्लान शामिल किए गए हैं. इसमें 0.15 जीबी से लेकर 1.5 जीबी तक डेटा दिया जाता है. और इनकी वैलिडिटी एक दिन से लेकर सात दिनों तक होती है.

जियो के 1.5 जीबी/हर दिन प्लानः इस कैटेगरी में जियो ने 149 रू., 349 रू., 399 रू. और 449 रू. के प्लान उतारे. ये सभी प्लान 1.5 जीबी डेटा के साथ आते हैं. इन प्लान की वैलिडिटी उन्हें एक-दूसरे से अलग करती है. मसलन 149 रूपये वाला प्लान 28 दिनों तक के लिए आता है जिसमें कुल 42 जीबी डेटा मिलता है. 349 रुपये और 399 रूपये वाला प्लान 70 दिनों और 84 दिनों के लिए आता है. जिसमें क्रमशः 105 जीबी डेटा और 126 जीबी डेटा मिलता है. इसके साथ ही 136 जीबी डेटा 449 रू. में दिया जा रहा है. जो 91 दिनों के लिए आता है.

2 जीबी डेटा हर दिन वाला प्लानः 198 रुपये में 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है. जो 28 दिन के लिए आता है. इस प्लान में 56 जीबी डेटा दिया जाता है. 398 रुपये वाला प्लान 70 दिन और 448 वाला प्लान 84 दिन के लिए आता है. जिसमें 140 जीबी और 168 जीबी डेटा दिया जाता है.

3GB/4GB/5GB हर दिन वाले प्लानः 4 जीबी डेटा हर दिन यूजर्स को दिया जा रहा है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही है. 28 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान 100 मैसेज हर दिन ग्राहक को देता है. 299 रुपये में 28 दिन तक 3 जीबी डेटा हर दिन होता है. 799 रुपये वाला प्लान 5 जीबी डेटा हर दिन के साथ आता है. ये प्लान 28 दिन के लिए आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget