एक्सप्लोरर

Amazon पर Redmi Note 10 की सेल आज, ऐसे उठाएं फोन पर हजारों का फायदा

Redmi Note 10 में 48 मेगापिक्सल कैमरे के अलावा 5020mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर से लैस है. आइए जानते हैं फोन की कीमत कितने रुपये से शुरू होती है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रेडमी ने अपने लेटेस्ट फोन Redmi Note 10 की सेल आयोजित की थी. अगर आप इस सेल में ये फोन नहीं खरीद पाएं हैं तो आज आपके पास एक और चांस है. दरअसल आज अमेजन और mi.com पर एक बार इस फोन की सेल शुरू होने जा रही है. ये सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू की होगी. तो चलिए जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में.

ये है कीमत और ऑफर्स Redmi Note 10 के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है. इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 13,999 रुपये रखी गई है. अगर आप एक जियो यूजर हैं तो इस सेल में ये फोन खरीदने पर आपको 10 हजार रुपये की कीमत वाले जियो बेनिफिट्स दिए जाएंगे. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको mi.com से फोन ऑर्डर करना होगा और नंबर को 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराना पड़ेगा. साथ ही अमेजन इंडिया पर इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर्स के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 10 में 6.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा Redmi Note 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

Samsung Galaxy M12 से है टक्कर Redmi Note 10 की भारत में Samsung Galaxy M12 से टक्कर है. इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल का है. डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड ओएस बेस्ड One UI Core पर बेस्ड है. फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दी गई है. ये फोन Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज और 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

Samsung Galaxy M12 के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तय की गई है. वहीं इसके 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 13,499 रुपये में घर ला सकते हैं. ये फोन अट्रैक्टिव ब्लैक, इलिजेंट ब्लू और ट्रेंजी एमरल्ड ग्नीन कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

अगर आप भी 10 हजार से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं स्मार्टवॉच तो ये रहे बेस्ट ऑप्शंस 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Micromax IN 1, जानिए क्या है फोन में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget