एक्सप्लोरर

Realme ने Watch S सीरीज के साथ लॉन्च किया Buds Air Pro Master Edition, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Realme ने आज भारत में Realme Watch S, Realme Watch S Pro और Buds Air Pro Master Edition को लॉन्च कर दिया गया है. जहां इस वॉच की सेल 28 दिसंबर से शुरू होगी. वहीं बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन की सेल आठ जनवरी को शुरू की जाएगी.

चाइनीज कंपनी Realme ने आज Realme Watch S सीरीज और Buds Air Pro Master Edition को भारत में लॉन्च कर दिया. Realme Watch S Pro को 9,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा है जबकि Realme Watch S को 4,999 रुपये की प्राइस के साथ लॉन्च किया है. इसके अलावा वॉच के मास्टर एडिशन के दाम 5,999 रुपये तय किए गए हैं. इन सभी वॉच की सेल 28 दिसंबर से शुरू होगी. वहीं रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है. बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन की सेल आठ जनवरी दोपहर 12 से शुरू की जाएगी.

Realme Watch S Pro के स्पेसिफिकेशंस Realme Watch S Pro में 1.39 इंच का AMOLED ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. ये वॉच 5ATM वॉटक रजिस्टेंस रेटिंग के साथ, स्विमिंग मोड, ड्यूल प्रोसेसर, ड्यूल सैटेलाइट जीपीएस, हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर्स से लैस है. रियलमी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देगी.

दिए गए हैं कई मोड्स Realme Watch S Pro में बास्केटबॉल, योगा, क्रिकेट, रनिंग, साइकलिंग जैसे 15 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं. यह 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आती है. रियलमी की इस वॉच में सभी ऐप नोटिफिकेशंस का पता चल जाएगा. यह वॉच फोन के पास आते ही अनलॉक हो जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है.

Realme Watch S के स्पेसिफिकेशंस Realme Watch S में 1.3 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. इस वॉच में ऑटो-ब्राइटनेस फीचर दिया गया है. इस वॉच में फुटबॉल, योगा, रनिंग और साइकलिंग जैसे 16 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं. पावर के लिए इसमें 390mAh की बैटरी दी गई है. रियलमी के मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 15 दिन का बैकअप देगी. खास बात ये है कि महज दो घंटे में ये वॉच फुल चार्ज हो जाती है. इसमें आपको ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है.

Realme Buds Air Pro Master Edition Realme ने Buds Air Pro का मास्टर एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस एक्टिव नॉइज कैंसलेशन फीचर के साथ मार्केट में उतारा गया है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 10mm का बेस बूस्ट ड्राइवर दिया गया है. शानदार कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए रियलमी ने इसमें ड्यूल-माइक कैंसलेशन भी दिया गया है. ये बड्स क्विक चार्ज टेक्नॉलजी से लैस हैं. ये बड्स महज 15 मिनट की चार्जिंग में सात घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे.

ये भी पढ़ें

अमेजफिट GTS 2 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए मार्केट में क्या हैं स्मार्टवॉच के दूसरे ऑप्शन

अगर आप भी हैं म्यूजिक लवर तो OnePlus के Buds Z हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन, जानें इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget