एक्सप्लोरर

Realme C11 ने बनाया रिकॉर्ड, 2 मिनट में बिके 1.5 लाख फोन, इस हैंडसेट से है मुकाबला

रियलमी के इस स्मार्टफोन की सेल कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर हुई थी. वहीं अब इस स्मार्टफोन की अगली सेल 29 जुलाई को होगी.

नई दिल्ली: रियलमी ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है. Realme C11 स्मार्टफोन 22 जुलाई यानी कल पहली बार सेल में बेचा गया था. इस फोन को यूजर्स का अच्छा रेस्पॉन्स मिला और महज दो मिनट में इस फोन की 1.5 लाख यूनिट बिक गईं. कंपनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. रियलमी के इस स्मार्टफोन की सेल कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर हुई थी.

कीमत

इस फोन की कीमत 7,499 रुपये तक है. रियलमी के इस फोन को आप रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे. वहीं अब इस स्मार्टफोन की अगली सेल 29 जुलाई को होगी.

Realme C11 स्पेसिफिकेशंस

Realme के नए C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है, इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. यह एक बेसिक प्रोसेसर है जोकि बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, Wi-fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS , 3.5mm हेडफोन जैक औए माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बातयह है कि यह फोन रिवर्च चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी का कैमरा दिया है. बेसिक फोटोग्राफी के लिए यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.

Redmi 8A Dual से होगी टक्कर

Realme C11 का मुकाबला Redmi 8A Dual से होगा. इस फोन में Snapdragon 439 प्रोसेसर है और 6.22 इंच का डिस्प्ले है. इसमें यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते हैं.फोन में रियर पैनल पर 2 कैमरा हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसके साथ है. फोन में 5000 MAH की जबरदस्त बैटरी है. इस फोन की कीमत 7,499 (2GB + 32 GB)रुपये है.

ये भी पढ़ें

OnePlus 8 Pro को टक्कर देने आया Asus ROG Phone 3, गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए है बेहद खास इन खास फीचर्स से लैस होगा Samsung Galaxy Note 20 Ultra, इस फोन से होगी टक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती बनेंगी Toral Rasputra, बोलीं- ऐसा किरदार जिंदगी में एक बार मिलता है
Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget