एक्सप्लोरर

Realme C1 नॉच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये

फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है. फोन डुअल सिम सपॉर्ट करता है और ग्राहकों को इसमें दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड मिलता है. फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.

नई दिल्ली: रियलमी ने एक बजट स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को रियलमी 2 प्रो के साथ लॉन्च किया है. फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा. कंपनी का टारगेट एक ऐसे बजट स्मार्टफोन को बनाना था जिसकी कीमत 8000 रुपये के नीचे हो. नया सी1 हैंडसेट बड़े डिस्प्ले और बड़े बैटरी के साथ आता है.

Realme C1 स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले के ऊपर एक नॉच भी है. हैंडसेट में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है. फोन डुअल सिम सपॉर्ट करता है और ग्राहकों को इसमें दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड मिलता है. फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.

डिवाइस को पावर देने के लिए 4230mAh बैटरी दी गई है. फोन यूनिबॉडी ग्लास डिज़ाइन के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा मिलता है जो 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर से लैस है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और सिक्यॉरिटी के लिए फेशियल अनलॉक फीचर मिलता है.

Realme C1 की कीमत व ऑफर्स

रियलमी सी1 एक्सक्लूसिव तौर पर 11 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. डिवाइस 6,999 रुपये में फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो ग्राहकों को 1.1 टीबी 4जी मोबाइल डेटा और 4,450 रुपये तक के फायदे भी मिलेंगे. एचडीएफसी बैंक लॉन्च स्पेशल ईएमआई या कैशबैक देगी. फ्लिपकार्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है.

Realme 2 Pro की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये है. 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget