एक्सप्लोरर

Realme 5i को सेल में खरीदने का मौका, मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Realme 5i खरीदने पर काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर रिलायंस जीओ की तरफ से 7550 रुपये तक के फायदे दिए जाएंगे.

नई दिल्ली: चाईनीज मोबाइल ब्रांड रियलमी ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने स्मार्टफोन Realme 5i को सेल में बेचने का ऐलान किया है. अब ग्राहक फ्लिपकार्ट और रियल मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कभी भी इस फोन को खरीद सकेंगे. कंपनी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है.

Realme 5i को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था. जिसकी कीमत 8,999 रखी गई है. इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इस सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है. इस फोन में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं. एक एक्वा ब्लू और दूसरा फॉरेस्ट ग्रीन.

Realme 5i को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर रिलायंस जीओ की तरफ से 7550 रुपये तक के लाभ भी दिए जाएंगे. वहीं फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक के बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत की छूट के साथ बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा मिलेगी.

Realme 5i के फीचर्स

Realme 5i एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड स्मार्टफोन है. जिसकी 5.6 इंच की एचडी डिस्प्ले लगी हुई है. स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. ये फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रेगन 665 प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में 5000 हजार एमएच की बैटरी लगी हुई है जो कि दस वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलते हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

वहीं इस फोन में शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ इफेक्ट कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

पहली नज़र: OPPO F15 नए साल की नई सौगात, OPPO ने पेश किया शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफ़ोन

जल्द आ रही है Xiaomi की प्रीमियम सीरीज, OnePlus को मिल सकती है कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget