एक्सप्लोरर

PUBG खेलने के लिए घरवालों ने नहीं दिया 37,000 का फोन, बच्चे ने कर ली आत्महत्या

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने 37,000 रुपये के स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन घरवाले 20,000 रुपये देने के लिए राजी थे जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है, हालांकि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

नई दिल्ली: PUBG की दीवानगी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. जिसका सीधा असर आजकल के बच्चों पर दिख रहा है. ये गेम एक ऐसा गेम बनता जा रहा है जिसपर रोक लगाना फिलहाल काफी मुश्किल है. यहां तक की परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी भी इसपर बात कर चुके हैं. इस गेम से अभी तक कई बच्चे जहां एडिक्शन की लत पकड़ चुके हैं तो वहीं कुछ महीने पहले एक बच्चे ने इसी गेम के चलते अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी थी. अब एक और नया मामला सामने आया है जहां मुंबई के लिए एक लड़के को घरवालों ने पबजी खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं दिया तो उसने सुसाइड कर ली है. यह मामला मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर का है, जहां एक 18 साल के लड़के ने PUBG खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने 37,000 रुपये के स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन घरवाले 20,000 रुपये देने के लिए राजी थे जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है, हालांकि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. बता दें कि हाल ही में 11 साल का एक बच्चा पबजी को भारत में पूरी तरह से बैन करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा था. अहद निजाम नाम के बच्चे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके पबजी पर बैन की मांग की है और कहा है कि पबजी गमे हिंसा, आक्रामकता और साइबर अपराध को बढ़ावा देता है.

क्या है PUBG?

PUBG यानी की प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड्स (PUBG) एक ऐसा ऑनलान गेम जिसे सबसे पहले पीसी, iOS और एक्सबॉक्स वर्जन पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे फोन पर भी लॉन्च किया जा चुका है. जैसे ही ये गेम फोन में आया सबसे पहले इसने उन बच्चों को टारगेट किया जो छोटी उम्र के हैं और ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं. लेकिन इस गेम में जैसे जैसे अपडेट आते गए ये गेम बड़े लेवल पर पहुंच गया और अब कई युवा इस गेम को लेकर काफी क्रेजी हो चुके हैं. इस गेम ने जैसे ही बाजार में अपनी एंट्री की बाकी सभी गेम मार्केट से गायब हो गए. यानी की अब बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी इस गेम के पीछे पागल हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget