एक्सप्लोरर

22 सिंतबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Poco X3 स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A51 से होगी टक्कर

पोको इंडिया ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि Poco X3 को भारत में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है. अन्य पोको फोन मॉडल की तरह Poco X3 को भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा.

नई दिल्लीः भारत में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे Poco X3 लॉन्च होने जा रहा है, इसका खुलासा ट्विटर पर किया गया है. Poco X3 को बीते हफ्ते यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किए गए पोको एक्स 3 एनएफसी का थोड़ा ट्विस्टेड वेरिएंट होने की उम्मीद है.

हालांकि ट्वीट में फोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है. फ्लिपकार्ट की ओर से टीज़र पेज में Poco X3 एनएफसी की तरह ही स्नैपड्रैगन 732 जी SoC की मौजूदगी दिखाई गई है. वहीं अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि Poco X3 के लिए किसी लॉन्च इवेंट का आयोजन होगा या सिर्फ एक घोषणा होगी.

पोको इंडिया ने ट्विटर पर शेयर किया कि 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में Poco X3 को लॉन्च किया जा रहा है. पोको इंडिया की ओर से शेटर किए गए 10 सेकंड के टीज़र वीडियो में फोन का फ्रंट और बैक देखा जा सकता है. जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. अन्य पोको फोन मॉडल की तरह Poco X3 को भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा.

Poco X3 specifications

Poco X3 एनएफसी की तुलना में Poco X3 को बड़ी बैटरी के साथ आने की उम्मीद है. यह भी कहा जा रहा है कि 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आ सकता है. अगर बाकी स्पेसिफिकेशंस समान रहते हैं, तो Poco X3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC से संचालित होगा.

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी IMX682 प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का 119-डिग्री वाइड-एंगल सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है. सामने की तरफ, सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का सेंसर होगा. फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है.

Samsung Galaxy A51 से है टक्कर

Poco X3 की सीधी टक्कर सैमसंग के मिड रेंड स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 है. इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में कंपनी ने अपना Exynos 9611 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है जो कि Mali G72 GPU के साथ आता है. स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

Galaxy A51 में सैमसंग ने क्वॉड कैमरा सेटअप ही दिया है. स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा फोन में इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा है. इसके अपग्रेडेड वेरिएंट Galaxy A51 के 6GB+128GB की कीमत 23,998 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये है.

इसे भी पढ़ेंः

वॉट्सएप के ग्रुप में एड होने से कैसे बचें? जानिये वॉट्सएप का एक आसान प्राइवेसी फीचर

Apple ने लॉन्च किया सस्ता ऑफर, Apple one के 195 रुपए के सब्सक्रिप्शन में पाएं ये सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget