एक्सप्लोरर

Poco M3 की फ्लिपकार्ट पर दूसरी सेल आज, पहली सेल में बिके थे डेढ़ लाख से ज्यादा फोन

Poco M3 में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के अलावा 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी पोको का लेटेस्ट फोन Poco M3 पहली सेल में धमाल मचाने के बाद आज दूसरी बार सेल में बिकने के लिए तैयार है. ये फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप ये फोन सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. पहली सेल में इस फोन के करीब डेढ़ लाख से ज्यादा हैंडसेट्स बिके थे. ये फोन भारत में खूब पंसद किया जा रहा है. Poco M3 में 48 मेगापिक्सल कैमरे के अलावा 6000mAh की बैटरी दी गई है.

ये है कीमत और ऑफर्स फ्लिपकार्ट पर मिल रही डिटेल्स के अनुसार अगर आप ये फोन Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको पांच फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा. साथ ही स्पेशल प्राइज के तहत 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. Poco M3 के 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं इसके 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 11,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं.

Poco M3 के स्पेसिफिकेशंस इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. जिसका स्टैंडर्ड 60Hz का रिफ्रेश रेट है. फोन में आपको स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मिलेगा. POCO M3 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है. फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा Poco M3 में ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप दिया गया है. जिसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा, 2 MP का डेप्थ और 2 MP का मैक्रो लेन्स है. इसके अलावा 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, dual-band WI-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और USB Type-C port जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Realme Narzo 20A से होगा मुकाबला Poco M3 का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme Narzo 20A से होगा. इस फोन में आपको 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है. फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए Snapdragon 665 का प्रोसेसर दिया गया है. फोन में शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मोनोक्रोम लेंस और 2MP retro सेंसर का तीसरा कैमरा है. सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 9,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Vivo X50 के लिए कंपनी ने जारी किया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस फोन से है कड़ी टक्कर सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम 11 स्मार्टफोन, जानिए अब क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget