एक्सप्लोरर

पेटीएम ने लांच किया “पेटीएम कैशबैक डेज़”-भारत का सबसे बड़ा पेमेंट्स फेस्टिवल, 12 से 16 दिसंबर 2018 तक

100 से ज्यादा मशहूर ब्रांड और साथ ही देश भर के अनेकों छोटे रिटेलर, जो पेटीएम के माध्यम से भुगतान स्वीकार करते हैं वे इस मुहिम में शामिल होंगे.

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लैटफॉर्म, वन97 कम्यूनिकेशंस के ब्रांड, पेटीएम ने देश का सबसे बड़ा पेमेंट्स फेस्टिवल “पेटीएम कैशबैक डेज़” लांच किया है जो 12 से 16 दिसंबर 2018 तक चलेगा. पेटीएम के इस कदम से भारत भर में फैले सभी पेटीएम मर्चेंट पार्टनर्स की बिक्री में इज़ाफा होगा, ज्यादा तादाद में ग्राहक उनसे जुड़ेंगे और इस तरह उनके कारोबार में कई गुना वृद्धि होगी. पेटीएम साल दर साल आगे बढ़ते हुए खास मौक़ों पर इस थीमा का जश्न मनाती रहेगी.

100 से ज्यादा मशहूर ब्रांड और साथ ही देश भर के अनेकों छोटे रिटेलर, जो पेटीएम के माध्यम से भुगतान स्वीकार करते हैं वे इस मुहिम में शामिल होंगे. इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले बड़े नामों में से कुछ इस प्रकार हैं:- उबर, बिग बाज़ार, ज़ोमैटो, 24 सैवन, कोलम्बिया एशिया, फोर्टिस, कैफे कॉफ़ी डे, इंडियन टैरेन, बीबा, रिलायंस डिजिटल, रिलायंस फ्रैश, सुपर 99, सेंट्रल, हैरिटेज फ्रैश, यूएस पोलो, फ्लाइंग मशीन, ऐड हार्डी, बरिस्ता, चायोज़, पिज़ा हट, बीयर कैफे, चायपॉइंट, मैड ओवर डोनट्स, स्पेंसर्स, वीआईपी बैग्स और ज़ूमकार आदि.

पेटीएम के सीओओ किरण वासिरेड्डी ने कहा, “भारत में स्टोर्स में होने वाले भुगतान के लिए पेटीएम उपभोक्ताओं का पसंदीदा माध्यम बन गया है. आज पेटीएम को तमाम किस्म के स्टोर्स में स्वीकार किया जाता है चाहे वो बड़े ब्रांड आउटलेट हों या ऑनलाइन प्लैटफॉर्म या फिर देश भर में मौजूद छोटे रिटेलर. “पेटीएम कैशबैक डेज़” द्वारा हम वास्तव में अपने उपभोक्ताओं से मिले साथ का जश्न मना रहे हैं जिन्होंने ऑफलाइन- ऑनलाइन सभी मर्चेंट्स पर भुगतान के लिए पेटीएम को अपना साथी चुना है और इसीलिए हम उनके लिए साल की बेहतरीन डील्स और कैशबैक का तोहफा लेकर आए हैं. हमारा यह कदम देश में मोबाइल पेमेंट को व्यापक बनाने की दिशा किए जा रहे प्रयासों का एक अहम हिस्सा है और इससे हमारे मर्चेंट पार्टनर्स को भी बहुत मदद मिलेगी.“

बिग बाज़ार में उपभोक्ता रु. 2000 की खरीद पर रु. 200 का कैशबैक पा सकते हैं, जबकि सेंट्रल स्टोर पर रु. 2500 की न्यूनतम खरीददारी करने पर रु. 300 का कैशबैक पाया जा सकता है. इस मुहिम के दौरान बाहर खाने-पीना भी किफायती हो जाएगा क्योंकि बीयर कैफे में 15 प्रतिशत छूट, वांगो और मैड ओवर डोनट्स में रु. 250 के बिल पर 20 प्रतिशत छूट, कैफे कॉफ़ी डे में रु. 350 के बिल पर 15 प्रतिशत कैशबैक और चायोज़ में रु. 350 से अधिक के बिल पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी. इसके अलावा फैशन और परिधानों पर भी शानदार डील पाई जा सकती है. उदाहरण के लिएः यूएस पोलो रु. 3999 के न्यूनतम बिल पर 20 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है, वुडलैंड पर 15 प्रतिशत, ऐड हार्डी एवं फ्लाइंग मशीन पर 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. पेटीएम प्रयोक्ता अपने पड़ोस के स्टोर्स पर भी खरीददारी करते हुए आकर्षक डील व कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget