एक्सप्लोरर

पैनासोनिक ने भारत में लॉन्च किया हाइब्रिड Lumix G95 कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स

कैमरे में आपको 20.3 मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव एमओएस सेंसर मिलता है. यूजर्स को वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं जिसे आप स्मार्टफोन एप से चला सकते हैं.

नई दिल्ली: पैनासोनिक ने भारत में ल्यूमिक्स सीरीज का अपना नया कैमरा लॉन्च कर दिया है जो ल्यूमिक्स G95 है. इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी ने इसी सीरीज का एक और कैमरा लॉन्च किया था. G95  में 5 एक्सिस इमेज स्टैबिलाइजेशन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतरीन डिजाइन दिया गया है. भारतीय बाजार में कैमरा दो किट ऑप्शन के साथ आएगा इसमें पहला 12-60mm f/3.5-5.6 लेंस है जिसकी कीमत 94,990 रुपये है वहीं दूसरा 14-140mm f/3.5-5.6 है जिसकी कीमत 1,09,990 रुपये है.

फीचर्स

कैमरे में आपको 20.3 मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव एमओएस सेंसर मिलता है जो बिना लो पास फिल्टर के साथ आता है. बेहतर डिटेल्स के लिए इसमें पैनासोनिक का विनस इंजन दिया गया है. कैमरे में 5 एक्सिस डुअल आईएस स्टैबिलाजेशन भी दिया गया है जो 5 स्टॉप की मदद से कैमरे को हिलने से रोकता है. कैमरे का डिजाइन काफी मजबूत और बेहतरीन है. इसमें आपको मैग्निशियम एलॉय फ्रेम मिलता है तो वेदर सिलिंग के साथ आता है.

कुछ और फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें आपको ISO रेंज 200-25,600,49 ऑटोफोकस प्वाइंट्स मिलते हैं. वहीं 9fps पर आप शूट कर सकते हैं. सबसे ज्यादा शटर स्पीड 1/4000 तक है. कैमरे में 3 इंच का टचस्क्रीन लगाया गया है जो 1.24k डॉट रेजॉल्यूशन के साथ आता है. कैमरे में आपको आई एएफ, 4k वीडियो रिकॉर्डिंग वो भी 30fps तक और एडवांस शूटिंग मोड जैसे स्लो मोशन वीडियो वो भी 120fps तक मिलता है. यहां आपको 4:2:0 8 बिट रिकॉर्डिंग मिलता है जो बिल्ट इन वी लॉग एल शूटिंग के साथ आता है. इसमें आप 4k वीडियो शूट भी कर सकते हैं. यहां यूजर्स को वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं जिसे आप स्मार्टफोन एप से चला सकते हैं.

इस कैमरे को आज से ही देश के किसी भी पैनासोनिक स्टोर से खरीदा जा सकता है. वहीं अगर आप खाने के शौकीन है और ट्रेवलिंग ज्यादा करते हैं तो ये कैमरा आपका साथी बन सकता है. ये कैमरा आपके खाने की एक- एक डिटेलिंग को पकड़ता है जो काफी बेहतरीन है. स्क्रीन पर आपको कई सारे बार और ब्लू डॉट मिल जाएंगे जिससे आपको सबजेक्ट को फोकस करने में मदद मिलेगी. आप इस कैमरे की मदद से बिना ट्राइपॉड के भी शूट कर सकते हैं और भी बिना अपने वीडियो को हिलाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget