एक्सप्लोरर

आपकी सेहत का ध्यान रखेगी Oppo की स्मार्टवॉच, Samsung को मिलेगी चुनौती

अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो Oppo की स्मार्टवॉच आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है, यह कई फीचर्स से लैस है.

आजकल लोग अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब स्मार्टवॉच पर फोकस करने लगी हैं. इस समय मार्केट में स्मार्टवॉच के कई ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच को भारत में उतारा है, भारत में कंपनी की यह पहली स्मार्टवॉच है Oppo की स्मार्टवॉच का मुकाबला Samsung वॉच से होगा.

डिजाइन और डिस्प्ले Oppo स्मार्टवॉच का डिजाइन Apple Watch से मिलता जरूर है लेकिन इस्तेमाल करने पर आप पाएंगे कि इसका डिजाइन नजदीक से Apple Watch से अलग है. Oppo स्मार्टवॉच का डिस्प्ले इसका प्लस पॉइंट है. इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 320X360 पीपीआई है, इसमें स्क्वायर शेप्ड वाला 1.91 इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जोकि काफी रिच और बेहतर लगता है. यह स्मार्टवॉच 41mm और 46mm साइज़ में उपलब्ध है. इस स्मार्टवॉच को एल्यूमिनियम से बनाया गया है, इसके दोनों ओर बटन मिलते हैं. डिजाइन के मामले में यह प्रीमियम वॉच है.

प्रोसेसर और परफॉरमेंस Oppo स्मार्टवॉच में स्नैपड्रैगन Wear 2500 SoC के साथ Apollo 3 co-processor दिया है. इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. कंपनी ने इस स्मार्टवॉच Google Wear OS के साथ पेश किया है. पावर के लिए 450mAh की बैटरी दी गई है. इसमें NFC, हार्ट रेट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गये हैं. इसके 46mm वेरिएंट में 430mAh की बैटरी दी गई है, जो कि स्मार्ट मोड में 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है, इसके अलावा पावर सेवर मोड में यह 21 दिन तक साथ निभाती है.यह स्मार्टवॉच VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है और यह 75 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड और आईफ़ोन दोनों के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.

फीचर्स इस स्मार्टवॉच को वर्कआउट और फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए खास डिज़ाइन किया है. यह रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं इसमें अलग-अलग एक्सरसाइज़ को ट्रैक करने के लिए 5 इनबिल्ट सेंसर दिए गये हैं. इसके अलावा इसमें 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है. यानि यूजर्स हल्की-फुल्की पानी की बूंदों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वॉच में वाइब्रेशन बेहतर है साथ ही ऑडियो क्वॉलिटी भी अच्छी है. इसलिए आप इस पर नोटिफिकेशन आसानी से देख सकते है.

वहीं जो लोग एक ही जगह लगातार बैठ कर काम करते हैं उनके लिए यह हर घंटे नोटिफिकेशन देगी और स्ट्रेच करने को कहेगी. इसके अलावा इस वॉच में स्लीप ट्रैकिंग फ़ीचर भी है जो आपकी नींद का रिकॉर्ड भी रखता है. सॉफ़्टवेयर फ़्रंट पर इस वॉच में दिए गए ऐप्स और सॉफ़्टवेयर बिना किसी परेशानी के फ़ास्ट काम करते हैं. इसके अलावा वॉच फ़ेस को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं. इसमें दिया हार्ट रेट सेंसर लगभग सटीक जानकारी देता है.

कीमत भारत में Oppo स्मार्टवॉच के 41mm की कीमत 14,999 रुपये है. जबकि इसके 46mm वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है. यह बिक्री के लिए उपलब्ध है. अगर आप एक ऐसी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो आपकी सेहत का ध्यान रखे तो आप Oppo स्मार्टवॉच के बारे विचार कर सकते हैं.

Samsung को मिलेगी चुनौती Oppo स्मार्टवॉच का सीधा मुकाबला Samsung स्मार्टवॉच से होगा. इसके 46mm की कीमत 17,990 रुपये है. इसमें 1.3 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले लगा है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 दिया है. 1.15GHz का ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा है. इसमें 1.5GB रैम और 4GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 472 mAh की बैटरी दी गई है. यह Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है.

ये भी पढ़ें

Festival Sale: इन कंपनियों के ईयरफोन्स पर मिल रही भारी छूट, जानिए किस पर कितना है डिस्काउंट

भारत में iPhone 12 सीरीज की कीमतों का खुलासा, जानिए कब से शुरु हो रहे हैं प्री ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget