एक्सप्लोरर

25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ भारतीय बाजार में आ सकता है ओप्पो एफ7

फोन का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट कैमरा हो सकता है जो 25 मेगापिक्सल का होगा. हाल ही में ओप्पो ने अपने अपकमिंग फोन को लेकर एक टीजर रिलीज किया था. कहा जा रहा है कि ये फोन 26 मार्च तक बाजारों में दस्तक देगा.

नई दिल्ली: अपने स्टाइलिश हैंडसेट्स के लिए जानी जाने वाली कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना एक बेहतरीन फोन ओप्पो एफ7 पेश करने वाली है. कंपनी इसे 26 मार्च को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी जिसके लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं.

हाल ही में ओप्पो ने अपने अपकमिंग फोन को लेकर एक टीजर रिलीज किया था. कहा जा रहा है कि ये फोन 26 मार्च तक बाजारों में दस्तक देगा. कंपनी ने फोन के लॉन्च कर बहुत सारे ट्वीट भी किए हैं उनमें से एक में कोई क्रिकेटर फोन पकड़े नजर आ रहा है जिसपर लिखा है, ''एफ7 इज कमिंग, गेस द क्रिकेटर''.

टीजर देखने से लग रहा है कि एफ7 एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला फोन होगा जो आईफोन एक्स जैसे नॉच से लैस होगा. कहा जा रहा है कि ये फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूटीफिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इस फीचर से बेहतरीन सेल्फी ली जा सकती है.

टीजर में एक खास बात और दिखी. वो ये कि ओप्पो एफ7 के नए ब्रांड एंबेस्डर हार्दिक पांड्या होंगे. फोन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए लॉन्चिंग का इंतजार करना होगा. कंपनी की तरफ से डिवाइस के फीचर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की गई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन को 25000 रुपए की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है.

अगर टीजर में दिखाई गई तस्वीर को देखें तो उस हिसाब से ये बिल्कुल Oppo R15 जैसे दिखाई देता है. फीचर की बात करें तो एफ7 में 6.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा.

फोन का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट कैमरा हो सकता है जो 25 मेगापिक्सल का होगा. एफ7 को स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर या मीडियाटेक हेलियो पी6 चिपसेट से लैस किया जा सकता है. बाकी फीचर्स की बात करें तो इसे 4 जीबी और 6 जीबी रैम ऑप्शन में 64जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget