एक्सप्लोरर

भारतीय मार्केट में अब फोन के बाद OnePlus लाने जा रहा है टीवी, ये हो सकता है खास

वनप्लस की तरफ से अभी तक ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है लेकिन अग्रवाल की बातों से तो यही लग रहा है कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती हैं. वनप्लस 7 प्रो को भारत में लॉन्च किया गया. हालांकि आज से एमेजन प्राइम यूजर्स के लिए ये फोन उपलब्ध करवाया गया वहीं रेगुलर सेल के यूजर्स कल से इस फोन को खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: वनप्लस अपना पहला टेलीविजन भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकता है. वनप्लस के इंडिया जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल की मानें तो वनप्लस 7 सीरीज के अलावा कंपनी भारत में टीवी भी लॉन्च कर सकती है और कंपनी फिलहाल इसी पर फोकस कर रही है.

टीवी पर सवाल पूछे जाने पर विकास ने कहा कि भारतीय मार्केट में अगला फोकस हम सिर्फ टीवी पर कर रहे हैं. चीनी कंपनी ने पिछले सितंबर पर टीवी को लेकर एक टीजर भी जारी किया था और खबरों के अनुसार ये भी कहा जा रहा था कि MEC 2019 में भी टीवी की झलक दिखाई जा सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हालांकि वनप्लस की तरफ से अभी तक ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है लेकिन अग्रवाल की बातों से तो यही लग रहा है कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती हैं. अक्टूबर के महीने में इस बात का खुलासा हुआ था कि भारत उन देशों की सूची में होगा जहां सबसे पहले वनप्लस टीवी लॉन्च किया जाएगा.

बता दें कि हाल ही में वनप्लस 7 प्रो को भारत में लॉन्च किया गया. हालांकि आज से एमेजन प्राइम यूजर्स के लिए ये फोन उपलब्ध करवाया गया वहीं रेगुलर सेल के यूजर्स कल से इस फोन को खरीद सकते हैं. वनप्लस 7 प्रो को पॉप अप स्टोर की मदद से भी खरीद सकते हैं. ये पॉप अप स्टोर्स दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद में कल से उपलब्ध हो गया है.

वनप्लस 7 प्रो तीन रंगों में आता है जहां शुरूआती कीमत 48,999 रूपये है. बेस मॉडल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 52,999 रूपये है जबकि फ्लैगशिप मॉडल यानी की 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रूपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget