एक्सप्लोरर

6.01 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5T, जानिए क्या है कीमत

6.01 इंच की फुल एचडी बेजल लैस डिस्प्ले के साथ वनप्लस 5T का आस्पेक्ट रेशियो भी 18:9 दिया गया है, वहीं इस फोन में टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया गया है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी वन प्लस ने गुरुवार को अपने नए स्मार्टफोन वन प्लस 5T को लॉन्च कर दिया है. वनप्लस 5T की लॉन्चिंग एक बड़े कार्यक्रम के तहत न्यूयार्क में हुई. वन प्लस 5T की कीमत वन प्लस 5 के बराबर ही रखी गई है. जिन लोगों ने नया फोन नहीं लिया है उनके लिए यह काफी अच्छी खबर है.

बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6.01 इंच की फुल एचडी बेजल लैस डिस्प्ले के साथ वनप्लस 5T का आस्पेक्ट रेशियो भी 18:9 दिया गया है, वहीं इस फोन में टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया गया है.

यह फोन ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा. 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वनप्लस 5T की कीमत भारत में 32,999 रुपये होगी. वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी. हालांकि अभी ये दोनों ही वेरिएंट के फोन केवल मिडनाइट ब्लैक कलर में ही उपलब्ध होंगे. वन प्लस के इस स्मार्टफोन की पहली सेल 21 नवंबर को होगी जो कि सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही होगी. वहीं इस फोन की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी.

वन प्लस के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है और इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है. साथ ही सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है. वन प्लस के इस नए मॉडल में डुअल एलईडी फ्लैश की सुबिधा भी दी गई है.

वनप्लस के फाउंडर एवं सीईओ, पेटे लाऊ ने कहा, 'वनप्लस 5 को काफी अच्छा फीडबैक मिला है, लेकिन हमें कई क्षेत्रों में सुधार करने एवं इसे बेहतर बनाने की जरूरत है जिससे यूजर को और अधिक सुबिधा दी जा सके.'

इस फोन के कैमरे को इस तरीके से बनाया गया है जिससे लो लाइट में भी अच्छी फोटोग्राफी की जा सके. साथ ही अन्य सुबिधाएं भी ऐसी हैं जो इसे अन्य फोन के मुकाबले अलग बनाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget