एक्सप्लोरर

आज भारत में लॉन्च होगा मोस्ट अवेटेड वन प्लस 5 स्मार्टफोन, 32,999 रुपए हो सकती है कीमत

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर वन प्लस का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन वन प्लस 5 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है. वनप्लस में इस स्मार्टफोन को 2 दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में वन प्लस की कीमत 32,999 रुपए से शुरू हो सकती है. यह स्मार्टफोन 27 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

वनप्लस 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल मेटल डिजाइन बॉडी दी गई है. जो काफी कुछ आईफोन 7 से मिलता जुलता है. कंपनी का कहना है कि वनप्लस 5 कंपनी का अबतक का सबसे स्लिम (पतला) स्मार्टफोन है. स्मार्टफोन के ऊपरी और निचले एज पर एंटिना बैंड दिया गया है जो आईफोन 7 का लुक देता है. वनप्लस 5 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो .2 सेकेंड में स्मार्टफोन को अनलॉक कर देता है.

स्मार्टफोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है. जिसकी रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. इस फोन में 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 दिया गया है. वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन में 2.45GHz ऑक्टा कोर क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम दी गई है. इसमें 128 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकेगा. वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर चलेगा जो कंपनी के ओएस ऑक्सीजन पर बेस्ड होगा.

कंपनी ने इसे बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन बाताया है. इसमें 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 20 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है जो आपको बेहद क्लीयर पिक्चर देगा. वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपरचर के साथ आता है.

बैटरी की बात करें तो वनप्लस 5 में 3,300mAh की बैटरी दी गई है जो नॉन रिमूवेबल होगी. ये चार्जिंग सिस्टम तकनीक डैश चार्जिंग के साथ आता है जो महज 30 मिनट में 60 फीसदी तक फोन की बैटरी चार्ज कर देता है. कंपनी का कहना है की नाय वनप्लस 5 वनप्लस 3T की बैटरी से 20 फीसदी तक ज्यादा चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget