एक्सप्लोरर

अब फेसबुक पर अपने मनपसंद गाने के साथ करें पोस्ट, ऐसे करेगा ये फीचर काम

फेसबुक ने गुरूवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यश राज फिल्म्स समेत कई दूसरे भारतीय संगीत कंपनियों के साथ करार किया है. इस साझेदारी से पहले फेसबुक इस तरह के गानों का उपयोग कर बनाए गए वीडियो या पोस्ट को कॉपीराइट मामलों के चलते हटा देता था.

नई दिल्ली: अक्सर आप कोई गाना सुन रहे होते हैं या आपको कोई गाना बहुत पसंद आता है. तब आपका मन होता है कि इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोस्तों को बताएं या अपने किसी वीडियो के साथ साझा करें. फेसबुक ने इस सुविधा के लिए कई भारतीय संगीत कंपनियों से करार किया है. फेसबुक ने गुरूवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यश राज फिल्म्स समेत कई दूसरे भारतीय संगीत कंपनियों के साथ करार किया है. इससे यूजर्स को फेसबुक पर अपने पोस्ट या वीडियो के साथ संगीत को शेयर करने की सुविधा मिलेगी. इंस्टाग्राम पर भी लोगों को यह सुविधा मिलेगी.

फेसबुक ने कहा, ‘‘ यह सुविधा आज से शुरू हो रही है. अब भारतीय यूजर्स हजारों लाइसेंस प्राप्त भारतीय संगीत को फेसबुक पर अपने पोस्ट और वीडियो के साथ साझा कर सकते हैं. यह उन्हें अपने पोस्ट को और भाववाहक और निजी बनाने में मदद करेगा.’’ इस साझेदारी से पहले फेसबुक इस तरह के गानों का उपयोग कर बनाए गए वीडियो या पोस्ट को कॉपीराइट मामलों के चलते हटा देता था.

फेसबुक के भारतीय कारोबार के निदेशक और साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘‘ हम भारत के संगीत उद्योग के साथ साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इसका विचार बस यह है कि हिंदुस्तान में लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में संगीत को भी शामिल कर सकेंगे. यह दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ याद भरे पलों को साझा और अभिव्यक्त करने के कई अन्य विकल्प देगा.’’

इस साझेदारी के बाद लोग अपने वीडियो में ‘गली बॉय’ के ‘अपना टाइम आएगा’ जैसे नए गाने से लेकर कई पुराने और क्षेत्रीय गानों को भी साझा कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज

1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा

ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता

Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें

Embed widget