एक्सप्लोरर

शाओमी ने लॉन्च किए रेडमी नोट 8 और नोट 8 प्रो स्मार्टफोन्स, 64 मेगापिक्सल के कैमरा से हैं लैस

नोट 8 और नोट 8 प्रो स्मार्टफोन्स को अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है. इंडिया में ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

नई दिल्ली: शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने अपनी नोट सीरीज के नए स्मार्टफोन नोट 8 और नोट 8 प्रो को लॉन्च कर दिया है. हालांकि दोनों स्मार्टफोन्स को अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है. शाओमी ने दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल के अंत में लॉन्च किए गए नोट 7 और नोट 7 प्रो के अप्रगेडेड वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया है. शाओमी ने नोट 8 स्मार्टफोन्स में कैमरा और बैटरी के फ्रंट पर बड़े बदलाव किए हैं.

रेडमी नोट 8 की खूबियां

रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.3 इंच का डॉट नोच डिस्प्ले दिया है जो कि फुल एचडी + रिजॉल्यूशन के साथ आता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. पहली बार नोट सीरीज में शाओमी ने रियर फ्रंट पर चार कैमरा का इस्तेमाल किया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है. बाकी तीन कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2-2 मेगापिक्सल से लैस हैं. सेल्फी लेने के लिए कंपनी ने एक ही फ्रंट सेंसर का इस्तेमाल किया है जो कि 13 मेगापिक्सल का है.

नोट 8 में कंपनी ने पहले की तरह ही 4000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन में 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है. स्मार्टफोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट ही दिया गया है.

नोट 8 प्रो की खूबियां

शाओमी ने नोट 8 प्रो के डिस्प्ले को नोट 8 से अलग रखा है. नोट 8 प्रो में 6.53 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले ग्लास का इस्तेमाल किया है. शाओमी ने हैरान करते हुए इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम की बजाए मीडियाटेक के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन में हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया है.

इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है. पिछले कुछ दिनों से ही इस कैमरा सेंसर के बारे में रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं. इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर मौजूद बाकी तीन सेंसर नोट 8 की तरह ही हैं. कंपनी ने स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है. इंडिया में दोनों स्मार्टफोन्स को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget