एक्सप्लोरर

MWC 2019: 5 कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन Nokia 9 PureView लॉन्च, इतनी होगी कीमत

फोन में लगे कैमरे की अगर बात करें तो फोन के पीछे 12-12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे दिए गए हैं. जिसमें 2 फुल कलर और 3 मोनोक्रोम लेंस हैं. फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

नई दिल्ली: MWC 2019 यानी की मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरूआत बार्सिलोना में हो चुकी है जहां कंपनियां अपने अपने फ्यूचर गैजेट्स का प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इस बीच नोकिया ने सभी ब्रैंड्स को झटका दिया है. जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे फोन की जिसमें 5 कैमरे दिए गए हैं. नोकिया ने इस फोन का नाम नोकिया 9 प्यूर व्यू रखा है. ये दुनिया का और नोकिया की तरफ से पहला ऐसा फोन है जिसमें ये खूबी दी गई है. इस फोन की कीमत 50,000 रुपये हो सकती है. जहां फोन के सेल की शुरूआत मार्च से होगी.

कैमरे के फीचर्स

फोन में लगे कैमरे की अगर बात करें तो फोन के पीछे 12-12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे दिए गए हैं. जिसमें 2 फुल कलर और 3 मोनोक्रोम लेंस हैं. फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में नेक्स्ट जेनरेशन Pro कैमरा ऐप भी दिया गया है. Nokia 9 PureView में 5.99 इंच का QHD+ POLED नोकिया प्यूरडिस्प्ले है. यह स्मार्टफोन 6000 सीरीज एल्युमीनियम से बनाया गया है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. भारत में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी कुछ कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन, भारत में इस स्मार्टफोन की सेल मार्च में शुरू हो सकती है. HMD Global ने इस इवेंट में Nokia One Plus, Nokia 3, Nokia 4 और Nokia 210 भी लॉन्च किए हैं.

स्पेक्स

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से पावर्ड है. इस स्मार्टफोन का केवल एक वेरियंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) है. फोन में 3,320 mAh की बैटरी है, जो कि फास्ट और QI वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. फोन में फेशियल अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं. यह स्मार्टफोन Android 9.0 Pie आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है. फोन में डुअल SIM सपोर्ट दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद

₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश

Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन

Embed widget