एक्सप्लोरर

MWC2018: एचएमडी ग्लोबल ने लॉन्च किया नोकिया 8 सिरोको फ्लैगशिप स्मार्टफोन, डुअल रियर कैमरा से है लैस

नोकिया 7 प्लस की तरह कैमरा नोकिया 8 सिरोको की खासियतों में शुमार है.

नई दिल्ली: बॉर्लिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में एचएमडी ग्लोबल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 का अपग्रेड 8 सिरोको लॉन्च किया है. कंपनी ने नोकिया 8 स्मार्टफोन को भी नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 प्लस की तरह एंड्रायड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया है. भारत में नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन की कीमत करीब 60 हजार रुपये होगी. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन अप्रैल के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

सिरोको की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है. कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसकी बॉडी में इस्तेमाल किया गया स्टेनलैस फ्रेम 6000 सीरीज वाले एल्युमिनियम से ढाई गुना मजबूत है. कैमरा के फ्रंट पर भी कंपनी ने पुराने नोकिया 8 की बजाए नए स्मार्टफोन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसके साथ ही एंड्रायड वन प्रोग्राम की वजह से कंपनी ने फोन में लगातार अपडेट भी उपलब्ध करवाने का वादा किया है.

नोकिया 7 प्लस की तरह कैमरा नोकिया 8 सिरोको की खासियतों में शुमार है. डुअल रियर कैमरा सेटअप के लिए फोन में डुअल एलईडी लाइट के साथ Zeiss ऑपटिक्स लैंस का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में 12+13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही Zeiss ऑपटिक्स लैंस कम रोशनी में बेहद शानदार तस्वीरें खींचने का विकल्प देता है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

नोकिया 8 सिरोको में 5.5 इंच का क्यूएचडी रिजॉल्यूशन (1440x2560 pixels) वाला पीओलेड डिस्प्ले मौजूद है. डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए स्मार्टफोन 3D गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है.

हालांकि स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है जो कि बीते साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा रहा था. स्मार्टफोन में 6GB रैम मौजूद है जिसके जरिए बड़ी से बड़ी एप को स्मार्टफोन में बिना रूके चलाया जा सकता है.

स्मार्टफोन में क्विक चार्जिंग 4.0 तकनीक के साथ 3260mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ब्लूटूथ 5.0 जैसे विकल्प भी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget