एक्सप्लोरर

नॉच फीचर के साथ NOKIA 6.1 Plus और NOKIA 5.1 Plus भारत में हुए लॉन्च, रेडमी नोट 5 Pro से होगी टक्कर

खास बात यह है कि नोकिया 6.1 Plus नॉच डिस्प्ले के साथ नोकिया का पहला फोन है.

   

नई दिल्ली: नोकिया स्मार्टफोन की विक्रेता कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आज नोकिया 6.1 Plus और नोकिया 5.1 Plus स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नोकिया 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है, जबकि नोकिया 5.1 Plus की कीमत को जानने के लिए अभी सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा. दोनों ही स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर फ्लिपकार्ट और कंपनी के खुद के प्लेटफार्म नोकिया डॉट कॉम/फोन्स पर बिकेंगे.

फोन लॉन्च के मौके पर एचएमडी ग्लोबल के मुख्य उत्पाद अधिकारी जुहो सरविकास ने बताया, "हमारे सफर की शुरुआत से ही हमारा ध्यान वह अनुभव मुहैया कराने का है, जिसकी आप नोकिया के फोन्स से उम्मीद रखते हैं. इसकी डिजाइन और शिल्प कौशल बेहतरीन है और हमारा ध्यान शुद्ध, सुरक्षित और नवीनतम एंड्रायड अनुभव मुहैया कराने पर है."

खास बात यह है कि नोकिया 6.1 Plus नॉच डिस्प्ले के साथ नोकिया का पहला फोन है.

कंपनी ने दावा किया कि इसमें नवीनतम चिपसेट हैं और यह एंड्रायड वन परिवार का हिस्सा बनने जा रहा है. दोनों ही फोन का प्रदर्शन बढ़िया हैं और ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं.

नोकिया 6.1 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है. इसमें 3,060 एमएएच की बैटरी क्विक चार्ज 3.0 के साथ दी गई है. इसमें 16 मेगापिक्सल+5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया है तो वहीं 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है.

वहीं, नोकिया 5.1 में 5.9 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्पले है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 19:9 का है. इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 चिप, 3 जीबी या 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है. इसमें 3,060 एमएएच की बैटरी लगाई गई है. इसमें 13 मेगापिक्सल Plus 5 मेगापिक्सल का ड्यूअल कैमरा सेट अप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget