एक्सप्लोरर

Flipkart पर 20 मई से शुरू होगी नए iPhone SE की बिक्री, मिलेगा 3,600 रुपये का बंपर डिस्काउंट

नए iPhone SE की बिक्री 20 मई फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, लेकिन कंपनी इसकी डिलीवरी सिर्फ ग्रीन और ऑरेंज जोन में करेगी. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट है.

नई दिल्ली: Apple ने अभी हाल ही में अपना सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 2020 को लॉन्च किया था. इस फोन की बिक्री 20 मई फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, लेकिन कंपनी इसकी डिलीवरी सिर्फ ग्रीन और ऑरेंज जोन में करेगी. पिन कोड के हिसाब से यह तय किया जाएगा कि आप इस फोन को खरीद पायेंगे या नहीं. क्योंकि यह फोन एक्सक्लूसिव सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जा रहा है. वैसे यह फोन Apple स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

कीमत और ऑफर्स

भारत में iPhone SE 2020 के 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट की कीमत 42,500 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरियंट की कीमत 47,800 और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 58,300 रुपये है. ऑफर्स की अगर बात करें तो HDFC बैंक कार्ड्स पर इस फोन परEasyEMI के साथ 3,600 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में

डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone SE में 4.7 रेटिना HD HDR10 डिस्प्ले लगा है. यह डिस्प्ले पेपर जैसा अनुभव देता है, यानी आप घंटो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह डिस्प्ले आंखो पर जोर नहीं पड़ने देता और बेहतर एक्सपीरियंस देता है. इसमें सटीक कलर्स मिलते हैं. ऐसे में फोन में फोटो और विडियो देखना और गेम्स खेलना मज़ेदार अनुभव होगा. iPhone SE का डिजाइन iPhone 8 जैसा है, यानी डिजाइन के मामले में इसमें कोई नयापन नहीं है. इसकी बॉडी में एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनिय और ड्यूरेबल ग्लास का इस्तेमाल किया

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iPhone SE में 12MP का सिंगल कैमरा दिया है, जोकि ƒ/1.8 अपर्चर के साथ है.जबकि सेल्फी के लिए इसमें 7MP का फ्रंट का कैमरा दिया है. फ़ोन का रियर कैमरा 5X डिजिटल ज़ूम से लैस है.  इस कैमरे से 4K विडियो तक शूट किया जा सकता है, वो भी 60fps मोड पर. फोटोग्राफी और विडियोग्राफी के लिहाज से नया iPhone SE एक शानदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple A13 Bionic प्रोसेसर है. यही प्रोसेसर iPhone 11 में भी देखने को मिलता है. यह फोन  iOS 13 पर काम करता है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के साथ दिया है. यह फोन वायरलैस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन वॉटर प्रूफ है और इसे IP67 रेटिंग मिली है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट है.

यह भी पढ़ें 

Nokia 3.1 Plus को मिला Android 10 का अपडेट, इस फ़ोन से है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget