एक्सप्लोरर

MWC 2018 : शाओमी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च नहीं करेगी कोई भी स्मार्टफोन

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस स्मार्टफोन्स के मद्देनज़र सबसे बड़ा इवेंट है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान ही लगभग सभी मोबाइल मेकर अपने साल के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन को लॉन्च करते हैं.

नई दिल्ली: मोबाइल की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत 26 फरवरी से बार्सिलोना में होने जा रही है. लेकिन साल 2018 के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से पहले ही चाइनीज कंपनी शाओमी के फैंस के लिए बुरी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शाओमी की ओर से कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया जाएगा.

पहले सामने आई जानकारियों में बताया जा रहा था कि शाओमी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 7 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च करेगी. इसके साथ ही यह भी दावा था कि Mi7 के साथ Mi Mix 2s को भी लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन अब शाओमी इंडिया के एक अधिकारी ने बताया है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान शाओमी कोई भी नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी.

आपको दिलचस्प बात बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस स्मार्टफोन्स के मद्देनज़र सबसे बड़ा इवेंट है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान ही लगभग सभी मोबाइल मेकर अपने साल के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन को लॉन्च करते हैं.

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब शाओमी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करने का फैसला किया है. साल 2017 में शाओमी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया था. हालांकि साल 2016 में शाओमी ने Mi5 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया था.

हालांकि, शाओमी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में हिस्सा लेने जा रही हैं. ऐसे में इस बात की संभावना है कि वह अपना कोई ना कोई प्रोडक्ट इस इवेंट में लॉन्च करेगी.  इसके अलावा ये भी हो सकता है कि वह चीन में लॉन्च किए गए नोट 5 का ग्लोबल लॉन्च इस इवेंट में पेश कर दे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget