एक्सप्लोरर

Motorola ने उठाया अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन 'मोटो रेजर' से पर्दा, जानें क्या हैं खूबियां

लेनोवो की सब-ब्रांड कंपनी मोटोरोला ने बुधवार को अपने वर्टिकली फोल्डेबल स्मार्टफोन 'मोटो रेजर' को यहां एक कार्यक्रम में लांच किया. इसकी कीमत 1500 डॉलर रखी गई है और जल्दी ही इसके भारतीय मार्केट में लांच होने की संभावना है.

फोल्डेबल स्मार्टफोन के चलन को देखते हुए अलग-अलग कंपनियां कमर कस चुकी हैं. बीते दिनों सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था. सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन 'गैलेक्सी फोल्ड' के तौर पर पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया. जिसे यूजर्स ने हांथो हाथ लिया. अब लेनेवो की सब-ब्रांड कंपनी मोटोरोला ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है.

लेनोवो की सब-ब्रांड कंपनी मोटोरोला ने बुधवार को अपने वर्टिकली फोल्डेबल स्मार्टफोन 'मोटो रेजर' को यहां एक कार्यक्रम में लांच किया. इसकी कीमत 1500 डॉलर रखी गई है और जल्दी ही इसके भारतीय मार्केट में लांच होने की संभावना है. कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है. वर्तमान में डिवाइस अमेरिका में विरजोन कंपनी के लिए है और इसकी सेल 26 दिसंबर से शुरू होगी.

डिवाइस की खूबियों की बात करें, तो मोटर रेजर दो स्क्रीन के साथ आता है, एक बाहर और एक अंदर. डिवाइस को अनफोल्ड करने पर अंदर की स्क्रीन दिखती है, जिसमें 6.2 इंच का ओलेड डिस्प्ले है. वहीं फोन बंद करने पर बाहर 2.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, जो 4:3 का एस्पेक्ट रेशियो प्रदान करता है.

डिवाइस के बाहर के क्विक व्यू डिस्प्ले में 16 एमपी का कैमरा शामिल है, जो यूजर्स को फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी क्लिक करने की सुविधा देता है. जब फोन अनफोल्डेबल होता है तो यही 16 एमपी का कैमरा रियर कैमरा बन जाता है. अनफोल्ड होने पर फोन में अंदर एक अन्य 5 एमपी का कैमरा होता है. स्मार्टफोन में 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है.

सैमसंग और मोटोरोला के बाद अब शाओमी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है. कंपनी ने हाल ही में पांच पॉप-अप कैमरा के साथ फोल्डेबल फोन का पेटेंट कराया.

यहां पढ़ें

साल 2023 तक फोल्डेबल फोन 30 मिलियन यूनिट्स तक पहुंचने की उम्मीद

Samsung foldable Galaxy X स्मार्टफोन को 20 फरवरी को किया जाएगा लॉन्च, Galaxy S10 के साथ फोन होगा लॉन्च

क्या हमें सच में फोल्डेबल स्मार्टफोन की जरूरत है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget