एक्सप्लोरर

मोमो गेम ने ली भारत में 3 की जान, ब्लू व्हेल की तरह इसमें भी होता है मौत का खेल

हालिया मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से सामने आया है जहां एक 10 वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली. इस छात्र के फोन में 'मोमो गेम' पाया गया है और साथी छात्रों का कहना है कि 'मोमो चैलेंज' के कारण छात्र ने आत्महत्या की.

नई दिल्लीः दुनिया सहित देश में इन दिनों 'मोमो' नाम के एक गेम ने वही हलचल मचा रखी है जो बीते साल 'ब्लू व्हेल' नाम के जानलेवा गेम ने मचाई थी. ये गेम खेलने वालों का आखिरी स्टेज मौत है. भारत में अबतक इस गेम के शिकार हुए तीन लोगों की मौत हो चुकी है. हालिया मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से सामने आया है जहां एक 10 वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली. इस छात्र के फोन में 'मोमो गेम' पाया गया है और साथी छात्रों का कहना है कि 'मोमो चैलेंज' के कारण छात्र ने आत्महत्या की.

मोमो नाम के इस गेम ने बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. ये गेम फेसबुक , व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से बढ़ता जा रहा है. खासकर व्हाट्सएप के जरिए ये टीनेजर्स और नौजवानों को टारगेट करता है. दुनिया भर में सैकड़ों बच्चों की जान ले चुका ये भयानक गेम क्या है? कैसे ये लोगों को मौत के लिए मजबूर करता है? ये सभी काम जानकारी यहां जानिए.

क्या है मोमो गेम और कैसे करता है काम? इस गेम को खेलने वाले को चैलेंज दिया जाता है. इसके लिए एक अनजान नंबर को कम्यूनिकेशन का जरिया बनाया जाता है. इस नंबर के साथ बड़ी और ऊभरी हुई आंखों वाली एक डरावनी सी प्रोफाइल फोटो नज़र आती है. 'मोमो गेम' के साथ आने वाली ये डरावनी तस्वीर जापानी आर्टिस्ट मिदोरी हयाशी की एक कलाकृति से काफी मिलती जुलती है. इस गेम को एकबार खेलना शुरु करने पर ये यूजर के फोन के डेटा पर कंट्रोल कर लेता है.

अगर किसी भी स्टेज पर खेलने वाला दिए गए कमांड को मानने से इंकार करता है तो उसे धमाकाया जाता है. खेलने वाले को खेल में कई तरह के चैलेंज दिए जाते हैं और उसे मानसिक तौर पर इस तरह प्रताड़ित या कहें सम्मोहित कर देता है कि गेम का अंत जान के साथ होता है.

अबतक भारत में कितनी मौत? पंश्चिम बंगाल में 10वीं के छात्र की 'मोमो गेम' के कारण हुई मौत के पहले दार्जिलिंग से मौत के दो मामले सामने आ चुके हैं. दार्जिलिंग के कुरसेओंग जिले में 18 साल के मनीष सरकी की 20 अगस्त को मौत हुई थी और इससे ठीक एक दिन बाद यानी 21 अगस्त को इस जिले की ही रहने वाली 26 साल की अदिति गोयल की मौत हो गई. इन दोनों मौत के पीछे पुलिस ने मोमो गेम की आशंका जताई है. इस मामले में तीसरी मौत 23 अगस्त को हुई है. पंश्चिम मिदनापुर में रहने वाले 10वीं के छात्र ने भी आत्महत्या कर ली है जिसका जिम्मेदार इस गेम को माना जा रहा है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, '' इस गेम का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. इस गेम से मरने वाले लोगों की जानकारियां और सामने आ रही हैं. ज्यादातर नौजवानों को इस गेम के लिए व्हाट्सएप पर इनवाइट आ रहा है. ये इनवाइट एक अप्रमाणित नंबर से आया रहा है और गेम खेलने के लिए कहा जा रहा है.''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 अगस्त को जलपाईगुड़ी की रहने वाली कबिता राय के पास इस गेम का इ़नवाइट आया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके अलावा कोलकाता की रहने वाली राजश्री उपाध्याय आईटी प्रोफेशनल को भी इस गेम के लिए इनवाइट आया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तुरंत जानकारी दी. उन्होंने बताया, '' मेरे दोस्त ने मुझे इस तरह के इनवाइट पर रिप्लाई ना करने की सलाह दी थी तो मैंने ऐसा ही किया. मुझे इस खतरनाक गेम के बारे में पहले से पता था और मेरा आठ साल का बेटा है तो ऐसे में ये गेम देखकर मैं डर गई थी.''

इस गेम से जुड़े मामले ज्यादातर जलपाईगुड़ी, कुरसेओंग और पश्चिम मिदनापुर में दर्ज किए गए हैं. लेकिन अब इस गेम का आतंक पंश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक भी पहुंच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget