एक्सप्लोरर

क्या है मोबाइल इंश्योरेंस, कैसे इससे अपने फोन के डैमेज, चोरी और खोने की चिंता से हो सकते हैं दूर-जानें

अगर आप भी अपने नए फोन के लिए मोबाइल इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं तो याद रखें कि इसे फोन खरीदने के पांच दिन के अंदर ही ले सकते हैं. जानिए क्या होता है मोबाइल इंश्योरेंस और कैसे ये आपके लिए फायदेमंद है.

नई दिल्ली: भारत दुनिया के उन देशों में शुमार है, जहां मोबाइल फोन यूज़र्स की संख्या सबसे ज्यादा है. इंटरनेट सस्ता होने की वजह से अब हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन है. इसके अलावा स्टाइल स्टेटमेंट को मेनटेन करने के लिए भी भारतीय युवा महंगे से महंगा फोन अपने हाथ में रखना चाहते हैं. ऐसे में यूजर्स के सामने एक सबसे बड़ी समस्या फोन के टूटने, चोरी होने या खो जाने की आती है. इस तरह के हादसे की वजह से यूज़र्स को तगड़ा नुकसान हो सकता है. लेकिन अगर आप अपने फोन का इंश्योरेंस करवा लें तो ऐसे हादसे होने पर भी आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

क्या होता है मोबाइल इंश्योरेंस और कैसे ले सकते हैं? कई लोगों के ज़हन में ये सवाल होगा कि मोबाइल इंश्योरेंस क्या होता है और इसे कैसे ले सकते हैं? तो आपको बता दें कि मोबाइल इंश्योरेंस भी आपके लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस आदि की तरह ही होता है. इसमें आप अपने फोन का किसी कंपनी से इंश्योरेंस करवाते हैं, जिसके लिए कंपनी आपसे एक तय रकम (प्रीमियम) लेती है और उसके बदले आपके फोन को सुरक्षा प्रदान करती है. जैसे अगर फोन खो जाए, चोरी हो जाए या डैमेज वगैरह हो जाए, तो कंपनी आपको ऐसी स्थिति में भुगतान करेगी.

अगर आप भी अपने नए फोन के लिए मोबाइल इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं तो याद रखें कि इसे फोन खरीदने के पांच दिन के अंदर ही ले सकते हैं. आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनियां फोन का एक साल का ही इंश्योरेंस करती हैं. अगर उससे ज्यादा का करवाते हैं तो वो एक्सटेनडेंट वारंटी होता है. आप इंटरनेट पर जाएंगे तो आपको मोबाइल इंश्योरेंस करने वाली दर्जनों कंपनियां मिल जाएंगी. आप अपनी सुविधानुसार कंपनी का चुनाव कर सकते हैं.

क्या होगी कीमत? इंश्योरेंस कितने का मिलेगा यानी आपको अपने फोन का इंश्योरेंस कराने के लिए कितना प्रीमियम भरना होगा ये आपके फोन के कीमत पर निर्भर करता है. जितना महंगा फोन होगा प्रीमियम उतना ही ज्यादा होगा. मान लीजिए आपका फोन 6 हज़ार से 10 हज़ार के बीच है तो प्रीमियम 600 से 700 के बीच हो सकता है. ऐसे ही अगर फोन 50 हज़ार से 70 हज़ार तक का है तो प्रीमियम 3000 तक का हो सकता है. हालांकि आप इंश्योरेंस लेते वक्त सभी कंपनियों के प्रीमियम की तुलना कर सकते हैं और आपने हिसाब से इसे ले सकते हैं.

कैसे करें क्लेम? अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, डैमेज हो जाता है या खो जाता है तो आपको अपनी कंपनी को मोबाइले से जुड़े प्रूफ देने होंगे. जिनमें फोन का बिल, सिम ब्लॉक कराना होगा, एफआईआर की कॉपी देनी होगी और फोन का सीरिलयल नंबर भी देना होगा. ये तमाम चीज़ें इंश्योरेंस कंपनी को देनी होंगी, जिसके आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और आपको अपना क्लेम मिलेगा. ध्यान रखें कि फोन के साथ अनहोनी के 15 दिन के अंदर ही आपको क्लेम का सारा काम कर देना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
CCTV का फुल फॉर्म क्या है? घर-दफ्तर से लेकर सड़कों तक कैसे बन गया तीसरी आंख
CCTV का फुल फॉर्म क्या है? घर-दफ्तर से लेकर सड़कों तक कैसे बन गया तीसरी आंख
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget