एक्सप्लोरर

Jio Effect: JioPhone के बाद अब Nokia 8110 4G 'बनाना फोन' में भी चला सकेंगे WhatsApp

जियो फोन के जवाब में अब नोकिया ब्रांड का फोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने कमर कस ली है. नोकिया 8110 4G 'बनाना फोन' भी जल्द व्हाट्सएप सपोर्ट के साथ आएगा.

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एजीएम में जियोफोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब एप के सपोर्ट करने का ऐलान किया. KaiOS पर काम करने वाले जियो फोन पर अब ये सुविधा मिलेगी जिसका यूजर्स को लंबे वक्त से इंतजार था. जियो फोन के जवाब में अब नोकिया ब्रांड का फोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने कमर कस ली है. नोकिया 8110 4G 'बनाना फोन' भी जल्द व्हाट्सएप सपोर्ट के साथ आएगा.

नोकिया का बनाना फोन भी जियो फोन की तरह KaiOS पर काम करता है जिसे HMD ग्लोबल ने MWC 2018 के दौरान लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी, गूगल असिस्टेंट, गूगल सर्च और नोकिया को मशहूर स्नेक गेम के साथ आता है.

HMD ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहो सरविकैस ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया, '' देखिए! व्हाट्सएप KaiOS पर आ गया. बनाना फोन के लिए हम इसपर गौर कर रहे हैं.'' इस ट्वीट के साथ कंपनी ने साफ कर दिया है कि जल्द नोकिया 8110 4G 'बनाना फोन' में व्हाट्सएप सपोर्टिव होगा.

आपको बता दें कि अब तक नोकिया 8110 4G फोन भारत में बिक्री के लिए नहीं आया है. हालांकि इसे एशियाई बाजारों उतारा जा चुका है और सिंगापुर में ये बिक्री के लिए उपलब्ध है. सिंगापुर में Lazada रिटेलर इस फोन की बिक्री कर रहा है और इसकी कीमत 98 सिंगापुर डॉलर ( लगभग 4,900 रुपये) है.

क्या है नोकिया 'Banana' फोन में खास?

नोकिया 8110 फोन को साल 1998 में लॉन्च किया गया था और अब फरवरी 2018 में इसे नए अवतार में लॉन्च किया गया. 8810 4G फोन का लुक पहले जैसा ही दिया गया है. कंपनी ने फोन को अपग्रेड करते हुए 4G नेटवर्क सपोर्ट दिया है. यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन के 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलेगा.

वैसे तो नोकिया 8810 एक बेसिक फोन के जैसा ही है, लेकिन नोकिया ने इसमें बेहतरीन 4G डेटा स्पीड मिलने का दावा किया है. फोन में वाईफाई और हॉटस्पॉट जैसी खूबियां भी दी गई है. गूगल मेप, फेसबुक, ट्विटर के साथ नोकिया का पॉपुलर स्नेक गेम भी इसमें मौजूद है.

फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 512MB रैम दी गई है, जबकि 4GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है.

फोन को पावर देने के लिए 1500mAh की बैटरी मौजूद है. जबकि एक मल्टीमीडिया डिवाइस के तौर पर इसमें वीडियो प्ले, एफएम रेडियो और MP3 गाने बजाने का फीचर है.

एचएमडी ग्लोबल ने ठीक इसी तरह पिछले साल नोकिया के पॉपुलर फोन 3310 को भी नए अवतार में पेश किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
Viral Video : मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
Embed widget