एक्सप्लोरर

TRAI के आदेश के बावजूद अब भी मिल रहा है जियो प्राइम के साथ समर सरप्राइज ऑफर

नई दिल्ली: मोबाइल टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश का पालन करते हुए अपने समर सरप्राइज ऑफर को वापस लेने का एलान किया है, लेकिन फौरी तौर पर इसे बंद नहीं किया है. यानि आपके पास अभी भी समर सरप्राइज ऑफर पाने का मौका है.

दरअसल, जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि TRAI ने समर सरप्राइज ऑफर को वापस लेने का निर्देश दिया है. जिसके जवाब में जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वो TRAI के फैसले का पालन करेगा.

इसके साथ ही जियो ने ये भी कहा कि अगले कुछ दिनों में जैसे ही संभव होगा वो इस ऑफर को बंद कर देगा. यानि वो फटाफटा सेकेंडों में ऑफर बंद नहीं कर सकता है. इसका सीधा मतलब हुआ कि अभी भी सरप्राइज ऑफर बंद नहीं हुआ, बल्कि इसे बंद होने में कुछ दिन लगेंगे. अभी भी जो लोग प्राइम मेंबर बन रहे हैं उन्हें समर सरप्राइज ऑफर का लाभ मिल रहा है. इसलिए आपके पास एक आखिरी मौका है तुरंत जियो का प्राइम मेंबर बने और समर सरप्राइज ऑफर से मालामाल हों.

AAA

क्या समर सरप्राइज ऑफर मिल रहा है?

जी हां! जियो के बयान के बाद जब मैंने खुद ही जियो की वेबसाइट पर जाकर चेक किया तो पाया कि प्राइम मेंबर के साथ समर सरप्राइज ऑफर अब भी मिल रहा है. आपको यहां ये बताना है कि बस जल्दी करें, ये ऑफर कभी भी बंद हो सकता है. खुद जियो ने कहा कि वो कुछ दिनों में इस ऑफर को बंद कर देगा.

जानें क्या था समर सरप्राइज ऑफर

31 मार्च को जियो की तरफ से एलान किया गया था जिन भी जियो यूजर्स ने प्राइम मेंबरशिप ली है उन्हें 30 जून तक हर दिन 1GB/2GB फ्री डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. जियो सरप्राइज ऑफर का लाभ उन यूजर्स के लिए था जिन्होंने 99 रुपए और 303 का रिचॉर्ज करवाया. सरप्राइज ऑफर के तहत यूजर्स को पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी मिल रहा था. पहले जियो यूजर्स के पास 15 अप्रैल तक जियो के सरप्राइज ऑफर का लाभ लेने का मौका था जिस पर TRAI ने रोक लगाने का फैसला किया है.

क्या है प्राइम मेंबरशिप

जियो की तरफ से दिया जा रहा 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' 31 मार्च को खत्म होना था. इसलिए जियो की तरफ से फरवरी के महीने में एलान किया गया था कि जो भी यूजर्स आगे जियो की सर्विस को जारी रखना चाहते हैं उन्हें 99 रुपए का एक रिचॉर्ज करवाना होगा. इस 99 के रिचॉर्ज के साथ यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप मिल रही थी, जिसके साथ ही 303 रुपए का रिचॉर्ज करवाने पर 28 दिन के लिए यूजर्स हर दिन 1GB 4G डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. जियो प्राइम मेंबर 31 मार्च 2018 तक हर महीने 303 का रिचॉर्ज करवाकर इस ऑफर से मिलने वाले बेनीफिट का मजा ले सकते थे.

क्या हुआ था बदलाव

पहले जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया था यूजर्स के पास 31 मार्च तक प्राइम मेंबरशीप लेने का मौका है, लेकिन तकनीकि दिक्कतों के चलते बहुत सारे यूजर्स को प्राइम मेंबरशीप लेने में समस्या हो रही थी. इसलिए जियो ने प्राइम मेंबरशिप लेने की तारीख को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया था. साथ ही जियो ने एलान किया था कि जो यूजर्स प्राइम मेंबरशिप लेंगे उन्हें सरप्राइज ऑफर का लाभ भी मिलेगा.

प्राइम मेंबर को मिलता रहेगा समर सरप्राइज ऑफर

जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जो यूजर्स पहले से ही प्राइम मेंबरशिप ले चुके हैं, उन्हें समर सरप्राइज ऑफर का लाभ मिलता रहेगा.

15 अप्रैल तक ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप

जियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख अभी भी 15 अप्रैल ही है. लेकिन, अब प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को समर सरप्राइज ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, ये यूजर्स प्राइम मेंबर बनने का बाद 303 रुपए का रिचॉर्ज करवाकर 28 दिनों तक हर दिन 1GB 4G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget