एक्सप्लोरर

आज से शुरु होगी Jio Phone की बुकिंग, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग

जियो फोन को केवल 'पहले आओ पहले पाओ' आधार पर डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा. ये उन लोगों को मिलेगा जो कि 24 अगस्त, 2017 को शुरू होने वाले प्री-बुक में बुकिंग करवाएंगे.

नई दिल्ली : मोस्ट अवेटेड जियो फोन की प्री-बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू होगी. 21 जुलाई 2017 को रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम में सबसे पहले इस फोन को पेश किया गया था. इस फ्री जियो फोन को खरीदने के लिए कस्टमर को 1500 रुपये की सिक्योरिटी देनी होगी जो 36 महीने यानी तीन साल के बाद रिफंडेबल होगी.

जियो फोन को केवल 'पहले आओ पहले पाओ' आधार पर डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा. ये उन लोगों को मिलेगा जो कि 24 अगस्त, 2017 को शुरू होने वाले प्री-बुक में बुकिंग करवाएंगे.

इस तरह से यूजर्स उठा सकेंगे फायदा...

सबसे पहले, जियो फोन पर वॉयस टू वॉयस सर्विस हमेशा फ्री होगी.  दूसरा, जियो फोन अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस देगा. तीसरा, जियो सिर्फ 153 रुपए प्रति महीने की दर पर फ्री वॉयस और अनलिमिटेड डेटा देगा. चौथा, जियो फोन दो सैशे भी लेकर आ रहा है. 53 रुपए का एक वीकली प्लान और 23 रुपए में दो दिनों का प्लान.

पांचवां, जियो फोन पर मैसेजिंग और एंटरटेनमेंट, आदि के लिए जियो सूट्स की कई एपस के साथ प्री-लोडेड होगा. इस पर खासतौर से जियो टीवी, प्रमुख हैं जिसमें 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स, के साथ-साथ जियो मैजिक और जियो सिनेमा भी पेश करता है, जो कई क्षेत्रीय भाषाओं में यूजर को एंटरटेन करेगा.

बता दें कि इसमें सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग और सोशल नेटवर्किंग एप भी शामिल होंगे, ताकि ये सुनिश्चित हो कि कस्टमर बेहतरीन सेवाओं का आनंद उठा सके.

कैसे करें प्री-बुक...

364

अगर आप जियो फोन खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के जरिए फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं. ऑफलाइन मॉड में रिलायंस डिजिटल स्टोर्स नेटवर्क सहित जियो रिटेलर और मल्टीब्रांड डिवाइस रिटेलर्स के जरिए फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं. ऑनलाइन प्री-बुकिंग MY JIO एप और कंपनी की वेबसाइट jio.com पर जाकर कर सकते हैं.

प्री-बुकिंग कॉस्ट

फोन को प्री-बुकिंग कॉस्ट के साथ बुक किया जा सकता है जो कि सिर्फ 500 रुपए है. यह पूरी तरह से रिफंडेबल, वन-टाइम और सिक्योरिटी डिपोजिट है, है जो कि डिलीवरी के समय ली जाएगी. स्मार्टफोन की डिलीवरी के समय सिक्योरिटी डिपोजिट के लिए 1000 रुपये देने होंगे.

बता दें कि एक जियो फोन यूजर 36 महीने के लिए जियोफोन का उपयोग कर सकता है और इस्तेमाल किया गया जियो फोन वापस कर अपने 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपोजिट वापस पा सकता है.

जियो फोन में क्या है खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है. वॉयस कमांड के जरिए इस फोन में कल, मैसेज, और गूगल सर्च किया जा सकता है. फोन में जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड होगा. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा.

jio-1-580x395

फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही फोन में एफएम रेडियो के अलावा बेसिक कैमरा भी दिया गया है. कैमरा के मेगापिक्सल को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय यूजर्स के मद्देनजर इस फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है.

कंपनी के बोर्ड मेंबर आकाश अंबानी ने बताया कि इस साल के अंत तक इस फोन में NFC कनेक्टिविटी आ जाएगी जिसकी मदद से लोग अपना अकाउंट भी इससे जोड़ सकेंगे. ये फोन पेमेंट के नजरिए से काफी सिक्योर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget