एक्सप्लोरर

जियो का धमाकेदार ऑफर, हर दिन पाएं 2GB या 3GB हाई स्पीड डेटा

लॉन्च के बाद शुरुआती दिनों में मुफ्त इंटरनेट सेवा देकर एक झटके में लाखों ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने वाली जियो ने बढ़ते इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल को देखते हुए नए ऑफर का एलान किया है.

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार ऑफर के साथ एंट्री करने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो प्रीपेड ग्राहकों के लिए जल्द ही नया ऑफर लाने जा रही है. लॉन्च के बाद शुरुआती दिनों में मुफ्त इंटरनेट सेवा देकर एक झटके में लाखों ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने वाली जियो ने बढ़ते इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल को देखते हुए नए ऑफर का एलान किया है. रिलायंस जियो की वेबसाइट के अनुसार ग्राहकों की अलग-अलग डेटा की मांग को देखते हुए कंपनी ने कई नए प्लान लॉन्च किए हैं. जियो की डेटा क्रांति के बाद टेलीकॉम सेक्टर की दूसरी कंपनियां भी लगातार नए ऑफर के साथ जियो को टक्कर दे रही हैं. इसे देखते हुए जियो अपने ग्राहकों के लिए हाई स्पीड वाला नया प्लान लाने को मजबूर हुई है. आइए हम आपको प्लान पूरी डिटेल देते हैं. रिलायंस जियो दो या तीन जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ अपने ग्राहंको के लिए दो ऑफर का विकल्प दे रही है. 509 रुपए है रिलायंस जियो का पहला प्लान जियो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक दो जीबी हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन के साथ जियो का पहला प्लान 509 रुपए का है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल, मैसेज और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही इस प्लान में अधिकतम 98 जीबी तक डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. दो जीबी तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने के बाद डेटा स्पीड कम होकर 64 केबीपीएस रह जाएगी. आपको बता दें कि इस पैक कि वैलिडिटी 49 दिन की होगी. रिलायंस जियो का दूसरा प्लान 799 रुपए का है जियो के अनुसार दूसरा प्लान 3 जीबी हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन के साथ 799 रुपए का है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को 3 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल, मैसेज और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी. 3 जीबी तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने के बाद डेटा स्पीड कम होकर 64 केबीपीएस रह जाएगी.  इस पैक कि वैलिडिटी मात्र 28 दिन की रखी गई है. 799 के इस प्लान में आपको आधिकत्म 84 जीबी तक डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget