एक्सप्लोरर

जियो ने लॉन्च किया 'JioInteract', अमिताभ बच्चन की वीडियो कॉल के साथ होगी शुरुआत

इस प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं लॉन्च होंगी जिनमें से लाइव वीडियो कॉल पहली है. इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी.

मुंबई: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने आज दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित, ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म – JioInteract लॉन्च किया. इस प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं लॉन्च होंगी जिनमें से लाइव वीडियो कॉल पहली है. इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी और इसका आगाज़ होगा बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ. जो अपनी कॉमेडी फिल्म '102 नॉट आउट' को बड़े ही निराले अंदाज में प्रमोट करते नजर आएंगे.

18 करोड़ 60 लाख से अधिक जियो ग्राहकों और 15 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए “JioInteract” फिल्म-प्रमोशन और ब्रांड एंगेजमेंट का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनने को तैयार है. अगले कुछ हफ्तों में जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सेवाओं की शुरूआत करेगा.

दुनिया में पहली बार इस तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह ब्रांड प्रमोशन और ग्राहकों के सोचने समझने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा.

JioInteract की पहली पेशकश - लाइव वीडियो कॉल:

“जियो वीडियो कॉल” JioInteract की पहली सर्विस है. 4 मई 2018 से कोई भी जियो ग्राहक या अन्य स्मार्टफोन यूजर अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिन के समय वीडियो कॉल कर सकेंगे.

वीडियो कॉल करने वाले अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म, 102 नॉट आउट के बारे में सवाल पूछ सकते हैं.

जियो ने लॉन्च किया 'JioInteract', अमिताभ बच्चन की वीडियो कॉल के साथ होगी शुरुआत

कैसे करें “जियो वीडियो कॉल”:

JioInteract का अनुभव करने के लिए,

1. MyJio ऐप डाउनलोड करें

2. MyJio ऐप के अंदर JioInteract आइकन पर क्लिक करें

3. अमिताभ बच्चन के साथ अपनी वीडियो कॉल शुरू करें और चैट करें

4. इसके अतिरिक्त ग्राहक "शेयर" ऑपशन पर क्लिक करके अपने वीडियो कॉल का एक्सपिरियंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं

यह एक नए तरह की अनूठी सर्विस है. इसमें कॉल करने वालों के सवालों को सुनने के बाद आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर उसका सबसे उपयुक्त तरीके से जवाब दिया जाता है.

इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म में एक अनूठी ऑटो-लर्निंग क्षमता है. जो उत्तर देने की योग्यता और उसकी सटीकता में लगातार सुधार करती रहती है. 18 करोड़ 60 लाख से ज्यादा ग्राहकों वाली जियो के पास मजबूत मोबाइल वीडियो नेटवर्क है. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर JioInteract ने एक आकर्षक ब्रांड एंगेजमेंट सॉल्यूशन बनाया है.

VCBaas (Video Call Bot as a Service) के रूप में JioInteract ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियो कॉल टेक्नॉलोजी का बेहतरीन इस्तेमाल कर, एक प्रभावी ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश की है. इस तकनीक का B2C बिजनेस में व्यापक पैमाने पर उपयोग हो सकता है. इस तकनीक का इस्तेमाल कर वर्चुअल शोरूम, प्रोडक्ट डेमोस्ट्रेशन, ऑर्डरिंग कार्ट फॉर ई-कॉमर्स, वीडियो बेस्ड कस्मर केयर जैसे अनेकों अनूठे एपलिकेशन यानी एप डेवलपर बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget