एक्सप्लोरर

Jio Fiber है जियो का नया मास्टर प्लान, 100Mbps स्पीड, ₹1000 से भी कम कीमत

अब खबर है कि जियो अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को ऑफिशियली लॉन्च करने वाला है और इसका मंथली प्लान 1000 रुपये से भी कम होगा.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो अपनी जियो फाइबर फिक्स लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस पर लंबे वक्त से काम कर रहा है. अपने प्रीव्यू प्लान के तहत कुछ चुनिंदा शहरों के चुनिंदा ग्राहकों को फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस जियो दे रहा है. अब खबर है कि जियो अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को ऑफिशियली लॉन्च करने वाला है और इसका मंथली प्लान 1000 रुपये से भी कम होगा.

 100Mbps स्पीड और VoIP कॉल महज 1000 रु. में जियोफाइबर सर्विस में इंटरनेट स्पीड 100Mbps होगी. इस साल के अंत में इसे देशभर के कस्टमर्स के लिए उतारा जाएगा. इसके साथ ही जियोफाइबर के यूजर्स के अनलिमिटेड वॉयस और वीडियो कॉल दी जाएगी. खास बात ये है कि ये कॉल VoIP फोन पर मिलेगी. VoIP मतलब वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल. ये एक इंटरनेट बेस्ड कॉल है जिसमें ऑडियो और वीडियो को आईपी नेटवर्क पर भेजा जाता है. इसके साथ ही जियो एप सूट्स में फ्री एक्सेस दी जाएगी.

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो फाइबर सर्विस 100Mbps डेटा , वीओआईपी कॉल और जियो टीवी जैसे एप की फ्री एक्सेस के साथ आएगी. कंपनी के करीबी सूत्र ने मिंट को बताया कि इसके मंथली प्लान की सटीक कीमत तो सामने नहीं आई है लेकिन इसकी कीमत 1000 रुपये से कम होगी.

जियो की बाजार में सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी एयरटेल ने पिछले महीने ही 300Mbps की इंटरनेट स्पीड वाला एक प्लान उतारा है जो 2,199 रुपये की कीमत के साथ आता है. वहीं दूसरी ओर एक गुरुग्राम बेस्ड कंपनी 1,099 रुपये की कीमत में 100Mbps स्पीड के साथ ब्रॉडबैंड सर्विस दे रही है.

आपको बता दें कि 1 मई को सरकार ने इंटरनेट टेलीफोनी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन के तहत यूजर्स वॉयस कॉल कर सकेंगे. इन कॉल में टेलीकॉम नेटवर्क की जरुरत नहीं होगी.

इन शहरों में चल रहा है ट्रायल? जियो फाइबर इस वक्त अहमदाबाद, चेन्नई,जामनगर, मुंबई औऱ नई दिल्ली जैसे शहरों में ट्रायल ऑपरेशन चला रहा है. इस शहरों में कुछ सब्सक्राइबर्स को 100Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस दी जा रही है. हालांकि इस ग्राहकों को 4,500 रुपये का डिपॉजिट करना पड़ता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget