एक्सप्लोरर

डाउनलोड स्पीड के मामले में अक्टूबर में जियो 4जी रही टॉप पर, अपलोड स्पीड में आइडिया अव्वल

रिलायंस जियो अक्टूबर महीने में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर रही है. इस महीने कंपनी की औसत डाउनलोड रफ्तार 22.3 एमबीपीएस रही है.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो अक्टूबर महीने में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर रही है. इस महीने कंपनी की औसत डाउनलोड रफ्तार 22.3 एमबीपीएस रही है. वहीं इस महीने आइडिया सेल्युलर की अपलोड रफ्तार सबसे ज्यादा रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

ट्राई ने माईस्पीड पोर्टल पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड का राष्ट्रीय औसत उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरटेल से दोगुना से अधिक रहा. इस दौरान एयरटेल की डाउनलोड रफ्तार 9.5 मेगाबिट्स प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) दर्ज की गई. निजी क्षेत्र की इकाई ओपनसिग्नल ने नवंबर के पहले सप्ताह में एक जून से 29 अगस्त, 2018 तक के लिए जारी रिसर्च में 4जी डाउनलोड रफ्तार के मामले में एयरटेल को सबसे आगे बताया गया है. लेकिन ट्राई के पोर्टल पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार जून और अगस्त में भी जियो डाउनलोड रफ्तार के मामले में सबसे आगे थी.

हालांकि, वोडाफोन और आइडिया ने अपने मोबाइल सेवा कारोबार का विलय कर लिया है. लेकिन इसके बाद भी दोनों अलग-अलग ब्रांड नाम वोडाफोन और आइडिया के रूप में परिचालन कर रही हैं. ट्राई के विश्लेषण पोर्टल पर दोनों की रफ्तार भी अलग-अलग प्रकाशित की गई है. आइडिया और वोडाफोन ने अक्टूबर में क्रमश: 6.4 और 6.6 एमबीपीएस की डाउनलोड रफ्तार दर्ज की. हालांकि, 4जी अपलोड रफ्तार के मामले में 5.9 एमबीपीएस के साथ आइडिया सबसे आगे है.

बता दें कि जब कोई व्यक्ति वीडियो देखता है, इंटरनेट चलाता है या ईमेल का इस्तेमाल करता है तो डाउनलोड रफ्तार महत्वपूर्ण होती है. वहीं जब कोई तस्वीर, वीडियो या अन्य फाइलें ई-मेल या सोशल मीडिया एप पर साझा करना चाहता है तो अपलोड रफ्तार महत्वपूर्ण होती है. अक्टूबर में अपलोड रफ्तार के मामले में जियो ने वोडाफोन को पीछे छोड़ा है और 5.1 एमबीपीएस के साथ वह आइडिया के बाद दूसरे स्थान पर है. वोडाफोन नेटवर्क की औसत अपलोड रफ्तार 4.8 एमबीपीएस रही. एयरटेल के नेटवर्क पर यह 3.8 एमबीपीएस रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget