एक्सप्लोरर

रोलआउट से पहले WhatsApp Payment की सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच के आदेश

आईटी मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर के लिए जांच के आदेश दिए हैं. ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये यूजर्स के लिए कितना सिक्योर है.

नई दिल्लीः इस हफ्ते व्हाट्सएप भारत में सभी यूजर्स के लिए पेमेंट फीचर रोल आउट कर सकता है और इसी बीच आईटी मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर की जांच के आदेश दिए हैं.

मंत्रालय ने एनपीसीआई से कहा कि वह यह जांच करे कि मोबाइल मैसेजिंग एप ने अपनी सेवाओं का विस्तार करने से पहले रिजर्व बैंक के नियमों का पालन किया है और यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर उचित कदम उठाए हैं या नहीं.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि मंत्रालय ने NPCI से कहा है कि वह जांच करे कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स रिजर्व बैंक की अनुमति के अनुरूप काम कर रही है. वह अपने डेटा को कहां स्टोर कर रही है. क्या सेवा का बड़ा वर्जन पेश करने से पहले उसकी मूल कंपनी फेसबुक ने उसके साथ डेटा साझा तो नहीं किए थे.

रिजर्व बैंक ने 5 अप्रैल, 2018 को कहा था सभी पेमेंट सिस्टम ऑपरेटरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पेमेंट से संबंधित आंकड़े सिर्फ भारत में स्टोर किए जाएं. उन्हें इसके लिए छह महीने का समय दिया गया था.

अभी पेमेंट ऑप्शन का चल रहा है बीटा टेस्ट व्हाट्सएप ने भारत में इस साल फरवरी महीने में व्हाट्सएप पेमेंट का बीटा ऑपरेशन शुरू किया. इस बीटा ऑपरेशन के दौरान ये एक मिलियन यानी 10 लाख यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. अगले हफ्ते इसके लॉन्च के साथ ही ये भारत में 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. ये आंकड़ा पेटीएम के यूजर्स से 20 गुना ज्यादा है.

इस हफ्ते सभी यूजर्स को मिल सकता है पेमेंट फीचर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपनी पेमेंट सर्विस इस हफ्ते तक हर भारतीय यूजर के लिए शुरू कर देगा. यानी इसे अब भारत में औपचारिक तरीके से लॉन्च किया जाएगा. व्हाट्सएप पेमेंट के लिए मैसेजिंग एप ने HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक से साझेदारी की है .जल्द ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इस साझेदारी का हिस्सा होगा.

व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी फेसबुक इन चार बैंकों के साथ बाजार में उतरना चाहती थी लेकिन खबर है कि डिजिटल पेमेंट के बाजार में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए फेसबुक ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहता और ऐसे में अगले हफ्ते तक हर भारतीय व्हाट्सएप यूजर को ये पेमेंट ऑप्शन मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget