एक्सप्लोरर

Apple ने लॉन्च की iPhone 11 की नई सीरीज, करीब 50 हजार रुपए से कीमत की शुरुआत

एप्पल ने वीडियो सेवा, एप्पल टीवी+ और गेम सबक्रिप्शन सेवा लॉन्च करने की तारीख तय कर दी है. टीवी+ सेवा 100 से अधिक देशों में एक नवंबर को लांच किया जाएगा. इसके लिए 358 रुपए प्रति महीने का भुगतान करना होगा

कैलिफोर्निया: एप्पल ने iPhone 11 की नई सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के फोन्स की शुरूआती कीमत करीब 50 हजार रुपए है. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित कूपर्टीनो में आयोजित कार्यक्रम में एप्पल के मुख्य कार्यकारी टीम कुक ने बताया कि नया आईफोन कई खूबियों के साथ एकदम नए डिजाइन में उपलब्ध है.

एप्पल ने चौंकाते हुए शुरुआती कीमत में कटौती कर इसे 50 हजार रुपए रखा है, जबकि पिछले साल लांच आईफोन एक्सआर की शुरुआती कीमत करीब 54 हजार रुपए थी. एप्पल ने आईफोन-11 का ‘प्रो’ और प्रो Max वैरिएंट भी लॉन्च किया है. आईफोन-11 प्रो की कीमत 72 हजार और प्रो Max की कीमत 79 हजार रुपए होगी.

ये हैं फीचर्स

इस बार जो नए आईफोन लॉन्च किए गए हैं उनमें सबसे बड़ा बदलाव कैमरे में देखने को मिला है. iPhone 11 में दो कैमरे दिए गए हैं. इसमें जूम और वाइड कैमरा शॉट पर काफी ध्यान दिया गया है. iPhone 11 में iPhone XR से 1 घंटे ज्यादा बैटरी बैकअप भी मिलेगा. इसमें पहले से फास्ट फेस आईडी भी दी गई है. iPhone 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. 11 Pro में Deep Fusion कैमरा फीचर भी है. ये लो लाइट फोटोग्राफी के लिए दिया गया है.

Apple ने लॉन्च की iPhone 11 की नई सीरीज, करीब 50 हजार रुपए से कीमत की शुरुआत

नेटफ्लिक्स और अमेजन को टक्कर देगी एप्पल

इसके साथ ही एप्पल ने वीडियो सेवा, एप्पल टीवी+ और गेम सबक्रिप्शन सेवा लॉन्च करने की तारीख तय कर दी है. टीवी+ सेवा 100 से अधिक देशों में एक नवंबर को लांच किया जाएगा. इसके लिए 358 रुपए प्रति महीने का भुगतान करना होगा और दर्शकों को मौलिक शो और फिल्म देखने को मिलेंगे.

कंपनी इसके जरिये नेटफ्लिक्स और अमेजन को टक्कर देगी. बड़ी ये है कि जो ग्राहक आईफोन, आईपॉड, एप्पल टीवी, आईपॉड टच और मैक खरीदेंगे, उन्हें एक साल यह सेवा मुफ्त में मिलेगी. ऑनलाइन गेमिंग सब्क्रिप्शन सेवा एप्पल आर्केड अगले हफ्ते लॉंच होगी.

यह भी पढ़ें-

9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के कंपाउंड मे रॉकेट से हमला

UNHRC में कश्मीर पर भारत ने पाकिस्तान की मांग खारिज की, कहा- आतंक का केंद्र देश मानवाधिकार पर पाठ न पढ़ाए

 

पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, 1059 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

FIFA 2022 Qualifier: भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई चैम्पियन कतर को ड्रॉ पर रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget