एक्सप्लोरर

iPhone 11 इंडिया में 27 सितंबर से मिलेगा, पुराने आईफोन्स की कीमतों में हुई भारी कटौती

एपल ने इस साल आईफोन 11 के साथ आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स को लॉन्च किया है. इनमें सबसे सस्ता आईफोन 11 है.

Apple iPhone 11 Sale: टेक जाइंट एपल ने पिछले हफ्ते अमेरिका में हुए एक इवेंट में अपनी आईफोन्स की नई 11 सीरीज से पर्दा उठाया. एपल ने इस इवेंट में आईफोन 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया. इन तीनों आईफोन में 11 की कीमत सबसे कम है इसे पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले XR के अपग्रेडिड वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया गया. इंडिया में आईफोन 11 की बिक्री 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है और कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये तय की है.

आईफोन 11 में हुए ये बदलाव

कंपनी ने पिछले साल की तरह ही इस साल भी तीन आईफोन लॉन्च किए. इन तीनों आईफोन में सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 11 को लेकर हो रही है. आईफोन 11 के चर्चा में कम होने की वजह उसकी कीमत का कम होना तो है ही साथ ही कंपनी ने XR की तुलना में नए फीचर्स भी इसमें जोड़े हैं. XR में कंपनी ने रियर फ्रंट पर सिंगल कैमरा लैंस का इस्तेमाल किया था. कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड करते हुए कंपनी ने इस बार रियर फ्रंट पर डुअल लैंस सेटअप दिया है. डुअल सेटअप में एक प्राइमरी सेंसर रहेगा, जबकि दूसरे सेंसर का काम फोन में अल्ट्रा वाइड फीचर मुहैया करवाना है.

इसके अलावा कंपनी ने आईफोन 11 में लेटेस्ट A13 बॉयोनिक चिपसेट का ही इस्तेमाल किया है. आईफोन 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स में भी कंपनी ने इसी A13 बॉयोनिक चिपसेट का ही इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि XR की तुलना में आईफोन 11 में ज्यादा बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा. हालांकि यूजर्स को आईफोन 11 में OLED डिस्प्ले नहीं मिलेगा, क्योंकि कंपनी ने 11 में रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है.

XR की तुलना में कम है कीमत

एपल ने आईफोन 11 की शुरुआती कीमत को 64,900 रुपये रखा है. शुरुआती कीमत पिछले साल लॉन्च किए गए XR की तुलना में काफी कम है. पिछले साल जब XR को लॉन्च किया गया था तो उसकी शुरुआती कीमत 76,900 रुपये तय की गई थी. 64,900 रुपये में आईफोन 11 का 64GB वेरिएंट मिलेगा. आईफोन 11 के दूसरे स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों का खुलासा होना बाकी है.

पहले के प्रोडक्ट्स की कीमत कम हुई

एपल ने नए आईफोन के लॉन्च के साथ पहले से मार्केट में उपलब्ध आईफोन्स की कीमतों में कटौती की है. आईफोन XR का 64GB वेरिएंट 49,900 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है, जबकि 128GB वेरिएंट की कीमत 54,900 रुपये हो गई है.

iPhone 8 और 7 की कीमतों में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है. आईफोन 8 का 64GB वेरिएंट अब 39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. आईफोन 8 प्लस का 64GB स्टोरेज वेरिएंट 49,900 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा आईफोन 7 पहली बार 30 हजार से कम कीमत में मिल रहा है. आईफोन 7 का 32GB स्टोरेज वेरिएंट 29,900 में उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget