एक्सप्लोरर

Infinix Hot 10 Play आज भारत में होगा लॉन्च, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Infinix Hot 10 Play में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.

स्मार्टफोन कंपनी Infinix आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play लॉन्च करने जा रही है. फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट भी बनाई गई है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन में 4GB रैम दी जा सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को दस हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है. 

स्पेसिफिकेशंस
लॉन्च से पहले इस फोन की कुछ डिटेल्स सामने आईं हैं, जिनके मुताबिक Infinix Hot 10 Play में 6.82 इंच एचडी+ IPS डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1640x720 पिक्सल है. मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस हो सकता है. फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. 

13 मेगापिक्सल का है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10 Play में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा. साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

6000mAh की है बैटरी
Infinix Hot 10 Play में पावर के लिए 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, 4G, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Samsung Galaxy M02s से होगा मुकाबला
Infinix Hot 10 Play का भारत में Samsung Galaxy M02s से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है. फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की कीमत 9,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi Mi 10i 5G पर मिल रहा 4000 रुपये बचाने का मौका, 108 MP कैमरा वाले फोन की इससे है टक्कर

AIWA ने इन प्रोडक्ट्स के साथ भारत में की वापसी, कम कीमत में लॉन्च किए ईयरफोन और नेकबैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget