एक्सप्लोरर

Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन 9000 से कम कीमत में हुआ लॉन्च, जानिए क्या हैं फोन के खास फीचर्स

Infinix Hot 10 Play फोन को 8,499 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की खासियत कम कीमत बड़ी बैटरी है. साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है.

स्मार्टफोन कंपनी Infinix के नए फोन Hot 10 Play की भारत में एंट्री हो गई है, 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत कंपनी ने  8,499 रुपये तय की है. इसमें 13 मेगापिक्सल कैमरे के साथ- साथ  6000mAh की दमदार बैटरी दी है. इनफिनिक्स के इस फोन की सेल 26 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें  फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा. इसके अलावा आप इसे 1,417 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ऑर्डर कर सकेंगे. एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर आपको 7,950 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जा सकता है. आइए जानते हैं फोन में क्या-क्या खूबियां हैं.

ये हैं स्पेसिफिकेशंस
लॉन्च से पहले इस फोन की कुछ डिटेल्स सामने आईं हैं, जिनके मुताबिक Infinix Hot 10 Play में 6.82 इंच एचडी+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है. मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

13 मेगापिक्सल का है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10 Play में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

6000mAh की है बैटरी
Infinix Hot 10 Play में पावर के लिए 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, 4G, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Samsung Galaxy M02s से होगा मुकाबला
Infinix Hot 10 Play का भारत में Samsung Galaxy M02s से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है. फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की कीमत 9,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Xcover 5, जानें फोन में क्या है खास

Google Chrome में अपडेट के बाद बदलेगा एक्सपीरिएंस, पहले से कम खर्च होगा इंटरनेट डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget