एक्सप्लोरर

Idea का तोहफा, अब एक ही कीमत में पाएं 2G, 3G या 4G डेटा

मुंबईः टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने शुक्रवार को नई स्क्रीम का ऐलान किया. आइडिया ने बताया कि कस्टमर्स अब एक ही कीमत में 2G, 3G या 4G डेटा रिचार्ज कर सकते हैं. कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, "आइडिया पर 2G, 3G या 4G नेटवर्क के लिए अब एक जीबी से ज्यादा डेटा की दरें एक समान होंगी और देश भर में इसे 31 मार्च से लागू कर दिया जाएगा." अभी ग्राहकों को इसके लिए अलग-अलग दरों पर अलग-अलग रिचार्ज करना होता है. आइडिया सेल्यूलर के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने कहा, "आइडिया ने अपनी डेटा दरें सरल बनाई है, ताकि सभी तकनीक के लिए एक ही कीमत पर डेटा रिचार्ज मुहैया कराया जा सकें. अब उपभोक्ता अपने यूजेज और वोल्यूम के आधार पर रिचार्ज की दर का चुनाव कर सकेंगे. उन्हें अब किस प्लेटफार्म से लॉग इन करना है, इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है." आइडिया सेल्यूलर ने आज वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसिज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी है. दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी. हाल ही में आईडिया सेल्युलर ने सस्ती कीमत के साथ डेटा टैरिफ पैक का ऐलान किया है. जिसमें 345 रुपये की कीमत में 14GB 4G डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक होगी. इस प्लान में हर दिन के लिए डेटा लिमिट दी गई है. इसके तहत यूजर 500MB/हर दिन डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि ये साफ नहीं है कि आईडिया अपने कुछ खास यूजर्स को ये टैरिफ प्लान दे रहा है या सभी यूजर्स के लिए ये उपलब्ध होगा. आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं या नहीं ये जानने के लिए आपक MyIdea एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने आईडिया नंबर के साथ साइन इन करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget