एक्सप्लोरर

फुल व्यू डिस्प्ले और AI-कैमरा के साथ P20 लाइट और P20 प्रो लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

P20 सीरीज के स्मार्टफोन लेसिका लेंस और AI कैमरा के साथ आते हैं. P20 प्रो में तीन रियर कैमरा दिया गया है वहीं P20 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है.

नई दिल्लीः चीन की स्मार्टफोन कंपनी हुआवे ने भारत में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन P20 प्रो और P20 लाइट लॉन्च कर दिया. ये दोनों ही स्मार्टफोन एमेजन एक्सक्लूसिव होंगे. P20 सीरीज के स्मार्टफोन लेसिका लेंस और AI कैमरा के साथ आते हैं. P20 प्रो में तीन रियर कैमरा दिया गया है वहीं P20 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है.

P20 लाइट और P20 प्रो की कीमत हुआवे P20 प्रो की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है वहीं P20 लाइट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. दोनों ही स्मार्टफोन एमेजन एक्सक्लूसिव है जो 3 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. हुआवे P20 प्रो ग्रेफाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध होगा. वहीं P20 लाइट मिडनाइट ब्लैक, केलिन ब्लू में उपलब्ध होगा.

फुल व्यू डिस्प्ले और AI-कैमरा के साथ P20 लाइट और P20 प्रो लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन P20 Pro के स्पेसिफिकेशन

P20 प्रो में 6.1 इंच की स्क्रीन दी गई है. स्मार्टफोन में ऊपर की ओर नॉच दिया गया है जो आईफोन X का लुक देता है. इसमें हेडफोन जैक नहीं दिए गए हैं और रियर बॉडी पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 19:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. डिस्प्ले की रिजॉल्यूशन 1080x2240 पिक्सल दी गई है.

प्रोसेसर की बात करें तो इन फ्लैगशिप में हुआवे की Kirin 970 प्रोसेसर चिप, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है. P20 प्रो IP67 सर्टिफाइड है जिसका मतलब है कि ये वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट होगा. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कंपनी ने यूआई EMUI 8.1 पर काम करता है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो P20 प्रो में तीन रियर कैमरा दिए गए हैं. इसमें 40 मेगापिक्सल का RGB सेंसर लेंस और 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है. इसके अलावा P20 प्रो में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है. ये तीन रियर कैमरा के साथ आता है. फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का दिया गया है. ये स्मार्टफोन सुपर स्लो मोशन में वीडियो शूट कर सकते हैं.

P20 प्रो को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है. इन दोनों स्मार्टफोन की सीधी टक्कर आईफोन X, गैलेक्सी S9+ और गूगल पिक्सल स्मार्टफोन से होगी.

P20 Lite के स्पेसिफिकेशन

हुआवे P20 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेज EMUI 8.0 पर चलता है. इसमें 5.84 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है. फुल व्यू डिस्पले वाल इस स्मार्टफोन में 19:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो दिया गया है.

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी का हाईसिलिकन किरिन 659 SoC चिप दिया गया है जो 4 जीबी की रैम के साथ आता है. इंटरनल मैमोरी 64 जीबी है जिसे बढ़ाकर 256 जीबी किया जा सकता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP+2MP के कॉम्बिनेशन के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा एपल के एनइमोजी और सैमसंग के एआर इमोजी की तर्ज पर एआर-स्टीकर सपोर्ट करता है. इसमें 3D फेस रिकॉग्निशन सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 3000mAh की बैटरी स्मार्टफोन को पावर देने के लिए किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget