News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

चीनी कंपनी हुआवे ने एपल को स्मार्टफोन बाजार में छोड़ा पीछे,बनी दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी

एपल की ग्लोबल बाजार में जगह को तगड़ा झटका लगा है. नई रिपोर्ट के मुताबिक अब एपल दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा ब्रांड नहीं है और एपल को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने इस रेस में पछाड़ दिया है.

Share:

नई दिल्लीः एपल की ग्लोबल बाजार में जगह को तगड़ा झटका लगा है. नई रिपोर्ट के मुताबिक अब एपल दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा ब्रांड नहीं है और एपल को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने इस रेस में पछाड़ दिया है. रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में ग्लोबल बाजार में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में हुआवे ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल को पछाड़ दिया है.  अब वो दूसरी सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बिक्री करने वाली कंपनी बन गई है. इससे पहले एपल दुनियाभर में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर था.

Counterpoint की रिपोर्ट मार्केट प्लस जुलाई 2017 में कहा गया है कि अगस्त महीना चाइनीज कंपनियों के बेहतर साबित हो सकता है, ऐसे सैमसंग जो इस लिस्ट में नंबर वन पर है उसे भी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से खतरा है. बिक्री के साथ ही चीनी मोबाइल का मार्केट शेयर भी बढ़ रहा है.

Counterpoint के डायरेक्टर पीटर रिचर्जसन के कहा कि ''ये जगह हासिल करना हुआवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. ये कंपनी के लागातार इंवेस्टमेंट और मेहनत का नतीजा है. कंपनी ने अपने बिजनेस चैनल को तेजी से बढ़ाया है.''

 इस लिस्ट में साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग पहले नंबर पर, हुआवे दूसरे नंबर पर और एपल अब तीसरे नंबर पर है.

खास बात ये है कि ये रिपोर्ट तब सामने आई है जब अगले हफ्ते एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन 8 लॉन्च करने वाला है. कंपनी इस साल अपने आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रहा है. कंपनी सहित पूरे टेक जगत को आईफोन 8 से खासी उम्मीद है.

Published at : 06 Sep 2017 03:14 PM (IST) Tags: beat huawei Apple
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा

कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा

दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?

दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?

MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा मुंबई बनाम राजस्थान मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?

MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा मुंबई बनाम राजस्थान मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?

Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक

Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक