By: एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 07 Sep 2017 01:48 PM (IST)
नई दिल्लीः एपल की ग्लोबल बाजार में जगह को तगड़ा झटका लगा है. नई रिपोर्ट के मुताबिक अब एपल दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा ब्रांड नहीं है और एपल को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने इस रेस में पछाड़ दिया है. रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में ग्लोबल बाजार में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में हुआवे ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल को पछाड़ दिया है. अब वो दूसरी सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बिक्री करने वाली कंपनी बन गई है. इससे पहले एपल दुनियाभर में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर था.
Counterpoint की रिपोर्ट मार्केट प्लस जुलाई 2017 में कहा गया है कि अगस्त महीना चाइनीज कंपनियों के बेहतर साबित हो सकता है, ऐसे सैमसंग जो इस लिस्ट में नंबर वन पर है उसे भी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से खतरा है. बिक्री के साथ ही चीनी मोबाइल का मार्केट शेयर भी बढ़ रहा है.
Counterpoint के डायरेक्टर पीटर रिचर्जसन के कहा कि ''ये जगह हासिल करना हुआवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. ये कंपनी के लागातार इंवेस्टमेंट और मेहनत का नतीजा है. कंपनी ने अपने बिजनेस चैनल को तेजी से बढ़ाया है.''
इस लिस्ट में साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग पहले नंबर पर, हुआवे दूसरे नंबर पर और एपल अब तीसरे नंबर पर है.
खास बात ये है कि ये रिपोर्ट तब सामने आई है जब अगले हफ्ते एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन 8 लॉन्च करने वाला है. कंपनी इस साल अपने आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रहा है. कंपनी सहित पूरे टेक जगत को आईफोन 8 से खासी उम्मीद है.
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
ChatGPT के बाद अब एक और धमाका करने की तैयारी में OpenAI, कैमरे वाले स्मार्ट स्पीकर समेत ये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा