एक्सप्लोरर

कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी

एम परिवहन एप की मदद से अब आपको अपने साथ गाड़ी के पेपर्स लेकर नहीं चलने होंगे. इस एप में आप अपने गाड़ी के पेपर्स सेव कर सकते हैं तो वहीं किसी के भी गाड़ी के नंबर की मदद से उसकी पूरी जानकारी पा सकते हैं.

नई दिल्ली: अगर आप पुरानी गाड़ी खरीदने की सोच रहें हैं तो जरा रुक जाईए क्योंकि सरकार एक ऐसा एप लेकर आई है जिसकी मदद से आप किसी भा गाड़ी के बारे में जानकारी पा सकते हैं. अक्सर हमने देखा है कि लोगों को पुरानी गाड़ी खरीदते समय इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं उनके जरिए ली गई गाड़ी चोरी की तो नहीं या फिर उस गाड़ी से जुड़ा कोई केस तो नहीं. तो अब इन सब परेशानियों से आपको छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि एम परिवहन एप एक ऐसा एप है जो आपको किसी भी गाड़ी का नाम, उसका नंबर, पेट्रोल पर चलती है या डीजल ऐसे सारी जानकारियां आप तक उपलब्ध करवाएगा.

क्या है mParivahan एप?

एम परिवहन एप एक सरकारी एप है जहां आप किसी के भी गाड़ी के नबंर की जानकारी पा सकते हैं तो वहीं गाड़ी का नाम, उसका नंबर, पेट्रोल पर चलती है या डीजल ऐसे सारी जानकारियां आप इस एप की मदद से पा सकते हैं. एप की मदद से आप किसी भी कार, बाइक या बस उसके नंबर से उसके डिटेल्स पता कर सकते हैं. वहीं इस एप में आप अपने डीएल का नंबर डालकर भी उसकी जानकारी पा सकते हैं. फिलहाल इस एप के डेटाबेस में लोगों की जानकारी धीरे धीरे अपलोड की जा रही है.  इस एप में आपको इस बात की भी जानकारी मिल सकती है कि आपको कैसे लाइसेंस बनाना है. इस एप का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों के लिए है जो सेकेंड हैंड गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और उसे खरीदते हैं. उन लोगों को आसानी से उनके जरिए खरीदे गए गाड़ी की जानकारी मिल सकती है.

कैसे करें एप का इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करें
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी
  • उसके बाद एप को ओपन करें
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी
  • ओपन करने पर आपको वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ऑप्शन दिखेंगे
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी
  • इसके बाद एम परिवहन एप का मेन पेज खुल जाएगा
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी
  • एप खुलते ही सर्च का आप्शन आएगा, जहां आपको अपना गाड़ी नंबर डालना होगा
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी
  • गाड़ी का नंबर डालते ही आपके फोन पर सारी जानकारी आ जाएगी
कहीं आपकी गाड़ी चोरी की तो नहीं? इस App में गाड़ी का नबंर डालते ही मिल जाएगी सारी जानकारी

गाड़ी के दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं

ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के पेपर को लेकर हमेशा से ही चालक और पुलिस के बीच विवाद देखने को मिला है. जहां कई बार चालक गाड़ी का पेपर अपने घर पर ही भूल जाता है तो वहीं पुलिस भी अपनी ड्यूटी निभाती है और लोगों को इसका जुर्मना भरना पड़ता है. इस एप की मदद से आप अपने गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस को पूरे देश में कहीं पर भी रोके जाने पर दिखा सकते हैं. इस एप में आपकी सारी जानकारी फीड होगी जिसकी सारी जानकारी ऑनस्क्रीन नजर आ जाएगी. बता दें कि तेलंगाना में पहले ही डिजिटल लाइसेंस की सुविधा की शुरूआत हो चुकी है.

कहां से करें एप को डाउनलोड

इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जिसके बाद अपनी गाड़ी का नंबर डालकर पूरी जानकारी ले सकते हैं. अब तक लोगों को अपने गाड़ी के पेपर्स अपने साथ लेकर घुमने पड़ते थे लेकिन इस एप की मदद से वाहन चालाकों को काफी सुविधा मिलने वाली है.

और अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget