एक्सप्लोरर

Honor: कंपनी ने लॉन्च की अपनी X3 और X3i सीरीज स्मार्ट TV, वन-टच स्क्रीन प्रोजेक्शन से है लैस

Honor Smart Screen: X3 और X3i सीरीज में किड्स मोड (Kids Mode) है, जो खास बच्चों के लिहाज से डिजाइन किया गया है. इससे अभिभावक बच्चों के स्क्रीन टाइम(Screen Time) को मॉनिटर और कंट्रोल भी कर सकते हैं.

Honor Smart Screen X3 & X3i Smart TV: Honor ने Honor Smart Screen X3 और Honor Smart Screen X3i स्मार्ट टीवी सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है. यह सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Honor Smart Screen X2 का अपग्रेडेड वर्जन है.  Honor Smart Screen X3 के दो अलग-अलग स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच बाजार में उपलब्ध हैं. इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 1,999 युआन यानी कि करीब 23,628 रुपये रखी गई है.
 
Honor Smart Screen सीरीज का प्राइस

प्राइस की बात की जाए, तो Honor Smart Screen X3 के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,299 युआन यानी कि लगभग 18,367  रुपये है, लेकिन यह 1,999 युआन यानी कि करीब 23,628 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होगा. वहीं Honor Smart Screen X3 के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,999 युआन  यानी कि 35,473 रुपये करीब है, लेकिन यह छूट के बाद 2,699 युआन यानी कि करीब 31,916 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा.  यह स्मार्ट टीवी 1 अगस्त से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

कंपनी ने Honor Smart Screen X3i मॉडल के भी तीन साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में मार्केट में उतारे हैं. Honor Smart Screen X3i के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,999 युआन यानी कि करीब 23,638 रुपये है, 65 इंच की कीमत 2,699 युआन यानी कि 31,916 करीब रुपये है और 75 इंच की कीमत 3,999 युआन यानी कि करीब 47,288 रुपये है. ये स्मार्ट टीवी 25 जुलाई से डिस्काउंटेड प्राइस में उपलब्ध होंगे, जिसमें 55 इंच मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी कि करीब 20,100 रुपये, 65 मॉडल इंच की कीमत 2,399 युआन यानी कि करीब 28,387 रुपये और 75 मॉडल इंच की कीमत 3,599 युआन यानी कि करीब 42,587 रुपये होगी.
 
Honor Smart Screen के फीचर्स 

Honor Smart Screen X3 में दी गई डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है और यह 200-300 निट्स तक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें डीसी डिमिंग भी है और एनडीएफईबी स्पीकर भी दिए गए हैं, जिनको लेकर दावा किया जाता है कि वे हाई ग्रेड HIFI स्पीकर जैसे मैटेरियल से बने होते हैं. प्रोसेसर की बात करें, तो टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें Cortex-A53 कोर भी होता है. वहीं स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो इसमें किड्स मोड है, जो खास बच्चों के लिहाज से डिजाइन किया गया है. इससे माता-पिता या अभिभावक बच्चों के स्क्रीन टाइम को मॉनिटर और कंट्रोल भी कर सकते हैं. एक क्लियर इंटरफेस और बड़े फोंट के साथ एक एल्डर मोड भी है, जिससे बड़ों के लिए इसे ऑपरेट करना आसान हो जाता है, यह होम एंटरटेनमेंट सेंटर(Home Entertainment Center) को भी सपोर्ट करता है, जिसमें डिवाइस को डिस्प्ले ऑन किए बिना स्पीकर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह मोबाइल फोन वन-टच स्क्रीन प्रोजेक्शन(One Touch Screen Projection) और नोटबुक स्क्रीन प्रोजेक्शन के साथ भी आता है.

यह भी पढ़ें-

Samsung Galaxy A Series के 3 स्मार्टफोन अगले साल होंगे लॉन्च, कीमत जान खरीदने का बना लेंगे मन

Smartphones Under 10000: 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले Best Smartphones

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget