एक्सप्लोरर

18:9 डिस्प्ले और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ऑनर 7X, कीमत ₹12,999

हुआवेई की सब-ब्रांड ऑनर ने अपना नया फ्लैगशिप ऑनर 7X लॉन्च कर दिया है. 18:9 डिस्प्ले और डुअल कैमरा इसके सबसे बड़े हाईलाइट फीचर हैं.

नई दिल्लीः चीनी कंपनी हुआवेई की सब-ब्रांड ऑनर ने अपना नया फ्लैगशिप ऑनर 7X लॉन्च कर दिया है. जिसके 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. ऑनर 7X भारतीय बाजारों में 7 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री फ्लैश सेल के जरिए एक्सक्लूसिव रूप से एमेजन पर की जाएगी.

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ऑनर 7X ऑनर 6X का सक्सेसर है. जिसमें 18:9 अस्पेक्ट रेशियो वाला एज-टू-एज डिस्प्ले है. ये स्मार्टफोन ऑल-मेटल डिजाइन के साथ आता है और इसमें 7.0 नूगा ओएस दिया गया है जो हुआवे के EMUI पर बेस्ड है.

इसमें बेजेल लेस 5.9 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.36GHz+1.7GHz Kirin 659 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही चार जीबी की रैम दी गई है.

कैमरा इस स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा हाईलाइट है. ऑनर 7X में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें से प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है. इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है. इसके 32 जीबी औऱ 64 जीबी दो मैमोरी वैरिएंट दिए गए हैं जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से ऑनर 7X में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 , ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget